मध्यप्रदेश के जंगल में मवेशी को बचाने बाघ से भिड़ा चरवाहा, बाघ को खोज रही टाइगर रिजर्व की टीम
Amresh Kushwaha | Oct 03, 2025, 14:48 IST
mp-shepherd-clashes-tiger-while-saving-cattle
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक चरवाहा घायल हो गया है। घटना पनपथा कोर क्षेत्र के सेहरा बीट में हुई, जब बाघ ने मवेशी पर हमला कर दिया और मोहन सिंह को गंभीर चोटें आईं।
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक बार फिर बाघ के हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना पनपथा कोर क्षेत्र के सेहरा बीट में हुई। यहां रोज की तरह एक चरवाहा अपने मवेशियों को लेकर गया था। उसी दौरान, घात लगाए बाघ ने मवेशियों को शिकार बनाने के लिए हमला कर दिया। ऐसे में चरवाहा अपने मवेशियों को बचाने के लिए खुद बाघ से भिड़ गया।
रोजाना की तरह मोहन सिंह अपने मवेशियों (cattle) को लेकर जंगल में गया था, तभी घात लगाए बाघ ने एक मवेशी पर हमला कर दिया। ऐसे में मवेशी को बचाने के लिए मोहन सिंह शोर मचाता हुआ बाघ के पास पहुंच गया। मोहन ने बाघ को भगाने के लिए उससे भिड़ गया। इसके बाद बाघ ने मोहन पर हमला कर दिया। मोहन के पेट और सिर में गंभीर चोटें (serious injuries) आईं। उसे तत्काल मानपुर अस्पताल (Manpur Hospital) में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर (critical condition) बताई जा रही है।
घटना के बाद, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन (Bandhavgarh Tiger Reserve Management) की टीम बाघ की तलाश में जुट गई है। उन्होंने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन (search operation) शुरू किया और स्थानीय ग्रामीणों (local villagers) से भी अपील की है कि वे सतर्क रहें और जंगल में न जाएं। टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक भरत गायकवाड़ (Assistant Director Bharat Gaikwad) ने बताया कि घायल मोहन सिंह का इलाज जारी है और वे लगातार इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
MP News: एमपी में एक ही दिन में 3 बाघों की मौत, कान्हा टाइगर रिजर्व में मचा हड़कंप
उमरिया न्यूज: साइबर ठगों के निशाने पर उमरिया कलेक्टर, भेजे जा रहे पैसों के मैसेज, ठग ऐसे कर रहे खेल
छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 3 और बच्चों की मौत, एमपी के इन जिलों में भी है सप्लाई की आशंका
आयुष्मान अस्पताल पर एमपी सरकार की सख्ती, यदि यह सर्टिफिकेट नहीं रहा तो योजना से होंगे बाहर
बाघ से भिड़ा चरवाहा
एमपी में बाघ के हमले की खबर पर एक नजर...
|
टाइगर रिजर्व की टीम कर रही सर्च ऑपरेशन
ये खबर भी पढ़िए...
MP News: एमपी में एक ही दिन में 3 बाघों की मौत, कान्हा टाइगर रिजर्व में मचा हड़कंप
उमरिया न्यूज: साइबर ठगों के निशाने पर उमरिया कलेक्टर, भेजे जा रहे पैसों के मैसेज, ठग ऐसे कर रहे खेल
छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 3 और बच्चों की मौत, एमपी के इन जिलों में भी है सप्लाई की आशंका
आयुष्मान अस्पताल पर एमपी सरकार की सख्ती, यदि यह सर्टिफिकेट नहीं रहा तो योजना से होंगे बाहर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari