ईरान-इजराइल वॉर का एमपी पर असर, नर्मदापुरम में अटका करोड़ों का माल, किसान परेशान
Aman Vaishnav | Mar 02, 2026, 11:36 IST
mp basmati rice export hit middle east war pipariya narmadapuram mp
मिडल ईस्ट में चल रही जंग का असर अब मध्य प्रदेश में भी नजर आने लगा है। नर्मदापुरम जिले से खाड़ी देशों में भेजे जाने वाला बासमती चावल का निर्यात पूरी तरह रुक गया है। समुद्री रास्ते बंद होने की वजह से करोड़ों का माल गोदामों और बंदरगाहों पर फंसा हुआ है।
इजराइल-ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब मध्य प्रदेश पर भी दिखने लगा है। खासकर नर्मदापुरम जिले में बासमती चावल का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। समुद्री रास्ता बंद होने के कारण माल बाहर नहीं भेजा जा रहा है। इसके चलते पिपरिया के कारखानों में करोड़ों रुपए का चावल फंसा हुआ है।
इन कारखानों से रोजाना 20 से 25 टन बासमती चावल खाड़ी देशों में भेजा जाता था। अब माल का उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे गोदाम भर गए हैं। युद्ध के पहले दिन से ही धान के दाम गिरने लगे थे। इससे व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं।
![e37619bb-300]()
ईरान, इराक, जॉर्डन, कुवैत, दुबई और बाकी खाड़ी देशों में नर्मदापुरम जिले का बासमती चावल काफी पसंद किया जाता है। बिरयानी में भी बासमती चावल ही इस्तेमाल होता है। व्यापारी पिपरिया, इटारसी और आसपास के कारखानों से रोजाना चावल खरीदते हैं, चाहे सीधे हो या फिर अड़तियों के जरिए।
चावल को कारखानों से सड़क के रास्ते बंदरगाह तक भेजा जाता है, फिर वहां से जहाजों में लोड करके चावल अरब देशों तक पहुंचता है।
![2b61f66e-35f]()
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को दो दिन हो गए हैं। समुद्री मार्ग से माल परिवहन लगभग बंद कर दिया है। कारखानों से भेजा गया करोड़ों रुपए का चावल बंदरगाह और कारखानों के गोदामों में तैयार रखा है। इसे उठाने के लिए व्यापारी नहीं आ रहे है।
पिपरिया के ज्यादातर चावल गोदामों में खाड़ी देशों के लिए भेजे जाने वाले चावल भरे पड़े हैं। इन चावलों को विदेश भेजने के लिए खास पैकिंग की जाती है। इसके लिए कारखानों को एक्सट्रा खर्च उठाना पड़ता है। ये चावल निर्यात नहीं हो पाते, तो चावल कारोबार को बड़ा नुकसान हो सकता है।
इजराइल ईरान युद्ध का असर अब धान के दामों पर भी दिखने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि शनिवार को धान 4 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा था। जैसे ही युद्ध शुरू हुआ धान की कीमत घटकर 4 हजार 200 रुपए तक पहुंच गई है। इस वजह से कई किसान अब धान का स्टॉक कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब दाम बढ़ेंगे, तभी वे धान बेचेंगे।
पिपरिया के चावल कारखाना संचालक मनोहर दूधानी ने भी इस मामले पर आपनी बात रखी है। युद्ध के चलते लगभग 700 करोड़ रुपए का बासमती चावल बंदरगाहों पर अटका हुआ है।
ये सारा माल गोदामों में भरा पड़ा है। खाड़ी देशों में चल रही जंग के कारण पिपरिया के चावल व्यापार पर पहले दिन से असर पड़ा है। रोजाना अरब देशों में भेजे जाने वाले 20 टन चावल की सप्लाई रुकी हुई है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: दुबई में फंसे महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी, मीटिंग के दौरान हुआ धमाका, कर्फ्यू जैसे हालात
ईरान-इजराइल वॉर की आंच भारत तक, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट जाने से पहले करें ये...
इजराइल ईरान जंग: युद्ध का असर: पेट्रोल-डीजल से लेकर सोना तक हो सकता है महंगा
दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला मुश्किल में, वीडियो में हालात खराब बताने पर घिरे
इन कारखानों से रोजाना 20 से 25 टन बासमती चावल खाड़ी देशों में भेजा जाता था। अब माल का उठाव नहीं हो पा रहा है, जिससे गोदाम भर गए हैं। युद्ध के पहले दिन से ही धान के दाम गिरने लगे थे। इससे व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं।
e37619bb-300
कई देशों की पसंद बासमती चावल
चावल को कारखानों से सड़क के रास्ते बंदरगाह तक भेजा जाता है, फिर वहां से जहाजों में लोड करके चावल अरब देशों तक पहुंचता है।
2b61f66e-35f
माल उठाने नहीं आ रहे व्यापारी
9ce5856a-e02
चावल कारोबार को बड़ा नुकसान
युद्ध से गिरे धान के दाम
इस मामले में नर्मदापुरम के कृषि उप संचालक रविकांत सिंह ने बयान दिया है कि युद्ध के कारण नर्मदापुरम जिले में बासमती चावल के निर्यात में दिक्कतें आ रही हैं। नर्मदापुरम जिले में दो लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर बासमती धान की खेती होती है, जिसे खाड़ी देशों में बहुत मंगवाया जाता है। अब युद्ध के चलते निर्यात में समस्या आ रही है, लेकिन जल्दी ही सप्लाई को फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।
रोजोना 20 टन चावल की सप्लाई
ये सारा माल गोदामों में भरा पड़ा है। खाड़ी देशों में चल रही जंग के कारण पिपरिया के चावल व्यापार पर पहले दिन से असर पड़ा है। रोजाना अरब देशों में भेजे जाने वाले 20 टन चावल की सप्लाई रुकी हुई है।
69572446-edb
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: दुबई में फंसे महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी, मीटिंग के दौरान हुआ धमाका, कर्फ्यू जैसे हालात
ईरान-इजराइल वॉर की आंच भारत तक, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट जाने से पहले करें ये...
इजराइल ईरान जंग: युद्ध का असर: पेट्रोल-डीजल से लेकर सोना तक हो सकता है महंगा
दुबई में फंसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला मुश्किल में, वीडियो में हालात खराब बताने पर घिरे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari