ऑटो की चोरी बनी जान की दुश्मन, हादसे में चोर की मौत, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | Jan 17, 2025, 21:45 IST
पेड़ से टकराया ऑटो, चोर की गई जान। Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश के बैतूल में लोडिंग ऑटो की चोरी एक चोर के लिए उसके जीवन की आखिरी चोरी साबित हुई, चोरी के बाद तेज रफ्तार में भाग रहे ऑटो का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में चोर की मौत हो गई। जानें पूरा मामला
BHOPAL. मध्य प्रदेश के बैतूल में एक चोर की चोरी उसकी आखिरी चोरी साबित हुई। यहां चोर ने लोडिंग ऑटो चुराया और तेज रफ्तार में लेकर भाग निकला। इस दौरान ऑटो चलाते हुए वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी जान चली गई। लेकिन उसे वाहन करने चोरी का फल कुछ ही देर में मिल गया। करनी का फल भी ऐसा कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल, चोरी के भागने के दौरान तेज रफ्तार ऑटो हादसे का शिकार हो गया। जिसमें चोर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त रेहान उर्फ बिट्टू निवासी भोपाल के रूप में की है।
दरअसल, यह घटना बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा की है। यहां रात करीब 3 बजे, संतोष कुमार नाम के व्यक्ति का लोडिंग घर के सामने लोडिंग ऑटो चोरी हो गया। और साथ ही यह भी जानकारी मिली कि वह ऑटो हादसे का शिकार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
चलती कार में बना रहे थे रील, नहर में गिरने से 2 दोस्तों की मौत, 1 घायल
बताया जा रहा है कि ऑटो चोरी करने के बाद चोर तेज रफ्तार में ऑटो चलाकर ले जा रहा था। इस दौरान पाथाखेड़ा और कालीमाई के बीच ऑटो अचानक बेकाबू हो गया। इसके ऑटो एक पेड़ से टकराते हुए दूसरे पेड़ से टकराया। इस हादसे में ऑटो चला रहे चोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ऑटो छतिग्रस्त हो गया, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो दो हिस्सों में टूट गया।
चोरों ने गहने-नकदी नहीं बल्कि, 35 कबूतर चुराए, पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। हालांकि, घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान भोपाल निवासी रेहान उर्फ बिट्टू के रूप में की।
चोर को पकड़ने पुलिस ने लगवाए गुमशुदगी के पोस्टर, ऐसे किया गिरफ्तार
मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, और पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति के बाद किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या वह अकेला था या उसके साथ और कोई था।
तांत्रिक बोला रूठी हैं लक्ष्मीजी, तो फिजियोथेरेपिस्ट ने चुरा ली मूर्ति
जानें पूरा मामला
चलती कार में बना रहे थे रील, नहर में गिरने से 2 दोस्तों की मौत, 1 घायल
पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ऑटो
चोरों ने गहने-नकदी नहीं बल्कि, 35 कबूतर चुराए, पुलिस तलाश में जुटी
मोबाइल फोन बरामद, शव की हुई शिनाख्त
चोर को पकड़ने पुलिस ने लगवाए गुमशुदगी के पोस्टर, ऐसे किया गिरफ्तार
मामले को लेकर जांच में जुटी पुलिस
तांत्रिक बोला रूठी हैं लक्ष्मीजी, तो फिजियोथेरेपिस्ट ने चुरा ली मूर्ति
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari