MP में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कलेक्टर की कार्रवाई , इन क्षेत्रों में रजिस्ट्री और नामांतरण पर लगी रोक , कॉलोनाइजर्स को नोटिस
Vikram Jain | Jun 21, 2024, 23:18 IST
MP Bhopal Collector action against illegal colony
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने 25 अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री, नामांतरण पर रोक लगा दी है। साथ ही कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
BHOPAL. भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कलेक्टर ने एक फिर बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासन ने कोलार और हुजूर तहसील की 25 अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्री, नामांतरण पर रोक लगा दी है। साथ ही इन कॉलोनियों को काटने वाले कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सभी को अनुमति के साथ अपना जवाब 7 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक तक कलेक्टर न्यायालय में पेश करना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने छह अवैध कालोनी के कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर रजिस्ट्री, नामांतरण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है।
कोलार तहसील के कानासैया में बचन सिंह, सरबजीत सिंह, अभिलाष मीना और एमकेडी प्रापर्टी के अनुज साहू द्वारा अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। इसके अलावा पिपलिया बेरखेड़ी में मेसर्स कृष्णा बिल्डर के सुनील टिबडेबाल, बाके बिहारी डलवपर्स के अजय अग्रवाल, सुरैया नगर के कन्हैयालाल, पचामा के ललित साहू, अमरावद कला के प्रेमनारायण, शोभापुरा के हिम्मत सिंह, थुआखेड़ा के मेसर्स कृष्णा बिल्डर महेशन मनवानी, चंद्रप्रकाश मारण, मेसर्स स्वप्निल डपलपर्स के गौरव माखिजा, कालापानी के शीतल परिसर के संजय मिश्रा, बांके विहारी और श्रीजी डवलपर्स के अजय अग्रवाल, खंडाबड़ के गुलफाम और कोटरा के रविंद्र वर्मा द्वारा अवैध कालोनी काटी जा रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें... अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर , विभाग ने जारी किए ये निर्देश , करना होगा पालन
हुजूर तहसील के छावनी पठार में सबसे अधिक अवैध कालोनी विकसित की जा रही हैं। यहां कि चतरसिंह, रामबाबू ठाकुर, योगेश सिंह, रोहित सिह, कमलेश यादव, राकेश सिंह, मनोहर मेहरा को नोटिस दिए गए हैं। जबकि सेवनिया ओमकारा के श्याम प्रधान और कोलुआ खुर्द के नितेश, रोहित द्वारा अवैध कालोनियों काटी जा रही हैं। सभी अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस देकर अनुमति पेश करने के लिए कहा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... ये क्राइम करने वाले अपराधी सजा के रूप में सिर्फ 'समाज सेवा' कर भी हो सकते हैं बरी, पढ़ें 1 जुलाई से क्या-क्या बदल जाएगा
बता दें कि एक महीने पहले जिले में कलेक्टर के निर्देश पर हुजूर, बैरसिया, कोलार और बैरागढ़ क्षेत्र की 250 कॉलोनियों को चिह्नित किया गया था। यह कॉलोनी बिना विकास अनुमति, कॉलोनाइजर लाइसेंस, डायवर्जन और टीएंडसीपी की अनुमति के काटी जा रही थी। इन कॉलोनाइजरों से अनुमति पेश करने के लिए कहा गया था लेकिन वह नहीं कर पाए। अब उनको समय दिया गया है। अब ये लोग अनुमति नहीं दिखा पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन कॉलोनियों का अधिग्रहण करेगा।
ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाले का यूपी लिंक , अनवर ढेबर की मेरठ कोर्ट में पेशी , एसटीएफ ने मांगी 14 दिन की रिमांड
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : प्रोग्रेस रिपोर्ट में नीचे खिसके केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम के जिले , राजधानी रायपुर की स्कोरिंग भी कम
अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई, भोपाल में अवैध कॉलोनी का मामला, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी, भोपाल न्यूज

यहां काटी गई अवैध कॉलोनी

यहां सबसे अधिक अवैध कॉलोनी
हुजूर तहसील के छावनी पठार में सबसे अधिक अवैध कालोनी विकसित की जा रही हैं। यहां कि चतरसिंह, रामबाबू ठाकुर, योगेश सिंह, रोहित सिह, कमलेश यादव, राकेश सिंह, मनोहर मेहरा को नोटिस दिए गए हैं। जबकि सेवनिया ओमकारा के श्याम प्रधान और कोलुआ खुर्द के नितेश, रोहित द्वारा अवैध कालोनियों काटी जा रही हैं। सभी अवैध कॉलोनाइजरों को नोटिस देकर अनुमति पेश करने के लिए कहा गया है।
ये खबर भी पढ़ें... ये क्राइम करने वाले अपराधी सजा के रूप में सिर्फ 'समाज सेवा' कर भी हो सकते हैं बरी, पढ़ें 1 जुलाई से क्या-क्या बदल जाएगा
इन क्षेत्रों में 250 अवैध कॉलोनी की गई चिह्नित
बता दें कि एक महीने पहले जिले में कलेक्टर के निर्देश पर हुजूर, बैरसिया, कोलार और बैरागढ़ क्षेत्र की 250 कॉलोनियों को चिह्नित किया गया था। यह कॉलोनी बिना विकास अनुमति, कॉलोनाइजर लाइसेंस, डायवर्जन और टीएंडसीपी की अनुमति के काटी जा रही थी। इन कॉलोनाइजरों से अनुमति पेश करने के लिए कहा गया था लेकिन वह नहीं कर पाए। अब उनको समय दिया गया है। अब ये लोग अनुमति नहीं दिखा पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन कॉलोनियों का अधिग्रहण करेगा।
ये खबर भी पढ़ें... शराब घोटाले का यूपी लिंक , अनवर ढेबर की मेरठ कोर्ट में पेशी , एसटीएफ ने मांगी 14 दिन की रिमांड
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : प्रोग्रेस रिपोर्ट में नीचे खिसके केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम के जिले , राजधानी रायपुर की स्कोरिंग भी कम
अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई, भोपाल में अवैध कॉलोनी का मामला, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी, भोपाल न्यूज
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari