ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगे 'नतमस्तक' कांग्रेस विधायक, पहनाई माला छुए पैर, क्या बीजेपी में होंगे शामिल?

Vikram Jain | Published:
Share
MP Bhopal Congress MLA Kailash Kushwaha honored Scindia
MP Bhopal Congress MLA Kailash Kushwaha honored Scindia

मध्‍य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह की मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। यहां विधायक ने सिंधिया का स्वागत किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के बाद से कांग्रेस के कई विधायक और नेता अपनी पार्टी झटका देते हुए बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह की मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

कांग्रेस विधायक ने छुए सिंधिया के पैर

दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान शिवपुरी में पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने सभी को हैरान करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने बीजेपी सांसद का स्वागत कर माला भी पहनाई। सिंधिया शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे जहां गेट पर कांग्रेस विधायक कुशवाह उनके स्वागत के लिए खड़े हुए थे। विधायक द्वारा सिंधिया के सम्मान करने की तस्वीरें भी कैमरे कैद हुई है।

सिंधिया से सम्मान का वीडियो वायरल

देखा जाए तो कांग्रेस विधायक कुशवाह का बीजेपी से कोई वास्ता नहीं रहा है, जब सिंधिया कांग्रेस में थे उस समय भी सिंधिया के कभी नुमाइंदे नहीं रहे। अब कांग्रेस विधायक द्वारा सिंधिया का सम्मान करने को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सिंधिया के सम्मान और आशीर्वाद लेने का का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

राजनीति के जानकारों के अनुसार, यह कदम सिंधिया और बीजेपी के प्रति कुशवाह की नजदीकियों को दर्शाता है। इस घटनाक्रम को लेकर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इधर, उनके कांग्रेस से बीजेपी में जाने की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं।

इधर, राजनीतिक चर्चाओं के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे, वहां पर उन्होंने सांसद सिंधिया के सम्मान के चलते स्वागत कर पैर छूए होंगे। ऐसे में राजनीतिक मायने नहीं निकालें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • शिवपुरी न्यूज
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • कांग्रेस विधायक ने छुए सिंधिया के पैर
  • कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर