दिवाली और छठ पूजा पर पटना के लिए चल रही ये स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग

Vikram Jain | Oct 29, 2024, 18:15 IST
Share
Bhopal Railway News Special train
Bhopal Railway News Special train

रेल यात्रियों के अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल सीजन में पटना के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। साथ ही अन्य वीकली ट्रेन का सागर में स्टॉपेज देने का फैसला लिया है। चलिए जानते हैं ट्रेनों का टाइम टेबल

BHOPAL. दीपावली और छठ पूजा को लेकर रेलवे ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों में सभी श्रेणी में टिकट उपलब्ध हैं, और रिजर्वेशन शुरू हो गया है। रेलवे ने त्योहार पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल चलाई है। रेलवे ने नांदेड़-पटना-नांदेड़ के बीच तीन-तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश के इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशन से गुजरेगी। साथ ही रेलवे ने एक अन्य वीकली ट्रेन का सागर स्टेशन पर स्टॉपेज देने का फैसला लिया है। चलिए जानते हैं ट्रेनों का टाइम टेबल...

देखें टाइमिंग और रूट

07615 स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 07615 नांदेड़-पटना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 29 अक्टूबर से 12 नवंबर 2024 तक नांदेड़ से दोपहर 14:30 बजे रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन अगलें दिन बुधवार की सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर इटारसी, साढ़े 8 बजे जबलपुर, 10 बजकर 10 मिनट पर कटनी और 12 बजकर 20 मिनट पर सतना स्टेशन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन गुरुवार की रात साढ़े 12 बजे पटना पहुंचेगी।

07616 स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 07616 पटना-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 31 अक्टूबर से 14 नंवबर 2024 तक तीन ट्रिप चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पटना से आधी रात को 02:30 बजे रवाना होगी। जो दोपहर 13:25 बजे सतना, 14:35 बजे कटनी, 16:00 बजे जबलपुर, रात 21:10 बजे इटारसी पहुंचेगी। यह अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शुक्रवार की सुबह 11 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।

फेस्टिवल सीजन में MP से गुजरेगी ये स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

कोच पोजिशन और स्टॉपेज

इस नांदेड़-पटना-नांदेड़ स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी के 22 कोच होंगे। यह स्पेशल ट्रेन में रास्ते में दोनों दिशाओं में पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

फेस्टिवल सीजन में MP से चल रही ये स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

सागर स्टेशन पर इस स्पेशल ट्रेन का मिला स्टॉपेज

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 09493/09494 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद वीकली स्पेशल ट्रेन का सागर स्टेशन पर 5 मिनट का ठहराव देने का फैसला लिया है।

  • 3 नवंबर 2024 से गाड़ी संख्या 09493 अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सागर स्टेशन में सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर आगमन करेगी और 7 बजकर 40 मिनट पर प्रस्थान करेगी।
  • 5 नवंबर 2024 से गाड़ी संख्या 09494 पटना-अहमदाबाद वीकली स्पेशल ट्रेन सागर स्टेशन पर दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर आगमन और 2 बजकर 50 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इस स्पेशल ट्रेन को सागर स्टेशन पर 5 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से किया अनुरोध

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है यात्री स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके ही यात्रा प्रारंभ करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • सागर
  • छठ पूजा
  • Bhopal Railway News
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • दीपावली
  • पटना
  • फेस्टिवल सीजन स्पेशल ट्रेन
  • पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल
  • दिवाली छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा