कूनो में 'प्रोजेक्ट चीता' को झटका, चीता निर्वा के 2 शावकों के शव मिले
Vikram Jain | Nov 27, 2024, 23:07 IST
MP Bhopal Kuno National Park cheetah Nirva Both the cubs died
श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से कुछ दिन पहले गूंजी किलकारियां शांत हो गई हैं। यहां मादा चीता निर्वा के नवजात दो शावक मृत मिले हैं। इस घटना ने महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट चीता' को एक और बड़ा झटका दिया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से बुरी खबर आई है। यहां कुछ दिन पहले जन्में चीता निर्वा के दो शावकों की मौत हो गई है। दोनों शावकों के शव क्षत विक्षत हालत में मिले हैं। मां निर्वा स्वस्थ बताई जा रही है। शावकों की मौत से पार्क प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। चीता शावकों की मौत कैसे हुई इसको लेकर सही कारण सामने नहीं आए। इस घटना से महत्वाकांक्षी 'प्रोजेक्ट चीता' को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल शव से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन के अनुसार मादा चीता निर्वा की रेडीयो टेलेमेट्री से मिली लोकेशन के आधार पर निर्वा के प्रसव स्थल से दूर होना पाया गया। जब वन विभाग डॉक्टर्स के नेतृत्व में मानिटरिंग टीम ने उस जगह का निरीक्षण किया गया तो वहां से दो नवजात चीता शावकों के शव मिले। दोनों शावकों के शव क्षत विक्षत अवस्था में थे। बाड़े में सभी संभावित स्थल के निरीक्षण के दौरान किसी अन्य शावक के होने के प्रमाण नहीं मिले है, चीता निर्वा ने दो शावकों को जन्म दिया था।
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ थिरुकुराल आर ने जानकारी देते हुए बताया कि चीता निर्वा का प्रसव हुआ था, उसके बाद से ही वह एक ही जगह पर उपस्थिति थी, ऐसे में उस स्थान पर जाना संभव नहीं था। आज जब निर्वा वहां से दूर हुई इस दौरान निरीक्षण टीम ने मौके पहुंची तो दोनों शावकों के शव मिले हैं। उन्होंने आगे बताया कि मादा चीता निर्वा स्वस्थ है। शावकों के शरीर से सैंपल लिए गए हैं, जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
निर्वा मादा चीता को 2022 में दक्षिण अफ्रीका से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। मई 2023 में इसे पहली बार खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके पहले निर्वा को बाड़े में ही दूसरे चीतों के साथ रखा गया था। निर्वा द्वारा शावकों के जन्म दिए जाने के बाद से “चीता प्रोजेक्ट” को बड़ी सफलता मिली थी, शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री ने सभी वनकर्मियों को बधाई देते हुए सराहना की थी। लेकिन अब शावकों की मौत से चीता प्रोजेक्ट को बड़ा लगा है।
क्षत विक्षत अवस्था में मिले शावकों के शव
मौते के कारणों को लेकर जांच जारी
अफ्रीका से लाई गई थी निर्वा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman