एनआईसी का सिस्टम ठप होने से नहीं हो पाई आज कैबिनेट की बैठक

Manish Kumar | Sept 16, 2025, 21:56 IST
Share
mp-bhopal-nic-system-glitch-cabinet-meeting-cancel
Photograph: (The Sootr)

भोपाल में एनआईसी के सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण सोमवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट बैठक नहीं हो पाई। ई-ऑफिस सेटअप चालू नहीं कर पाया, जिससे मुख्य सचिव कैबिनेट फाइलें नहीं देख पाए और प्रस्ताव संबंधित विभागों को नहीं भेजे जा सके।

भोपाल। नेशनल इंफोर्मेटिक सेंटर (NIC) के सिस्टम में ग्लिच आने की वजह से आज मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बोला गया था कि गृह विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के जिला स्तर पर ई-ऑफिस का सेटअप बनाना है। इसके लिए विभाग ने कहा था कि रविवार तक सिस्टम रन करा देना।

एनआईसी ने करवा दिया था सर्वर डाउन

इसके लिए प्रदेश में ई-ऑफिस का सर्वर मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) के पास है। एनआईसी और एमपीएसईडीसी दोनों को मिलकर ई-ऑफिस सेटअप का काम करना था। इसके लिए एनआईसी ने सर्वर डाउन करवा दिया था। यह इसलिए करवाया गया था क्योंकि एनआईसी को ई-ऑफिस सेटअप का काम करना था।

रविवार तक भी यह काम नहीं हो पाया, जिसके बाद एनआईसी ने कहा कि सोमवार की सुबह 9 बजे तक ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर का सेटअप चालू कर देंगे, लेकिन शाम 5 बजे तक यह चालू नहीं हो पाया। इसके कारण मंत्रालय में ई-ऑफिस का काम नहीं हो पाया। इतना ही नहीं, इस कारण ही कैबिनेट की फाइल भी मुख्य सचिव नहीं देख पाए। ऐसा इसलिए क्योंकि कैबिनेट की फाइल भी ई-ऑफिस के जरिए ही भेजी जाती है।

मुख्य सचिव नहीं देख पाए कैबिनेट की फाइल

मुख्य सचिव के कैबिनेट की फाइल नहीं देख पाने की वजह से वे संबंधित विभागों को प्रस्ताव वापस नहीं भेज पाए। मुख्य सचिव ई-ऑफिस के जरिए आई फाइलों को देखकर उन्हें संबंधित विभागों को वापस भेजते हैं। साथ ही संबंधित विभागों के मंत्रियों को भी ये प्रस्ताव भेजे जाते हैं ताकि वे रात में ही इसकी ब्रीफ ले सकें और कोई फेरबदल करवाना हो तो करवा सकें।

सोमवार की देर रात कैबिनेट कैंसिल होने की दी गई सूचना

कैबिनेट की बैठक मंगलवार की सुबह 10 बजे होनी थी। कारण यह था कि सीएम डॉ.मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन को कैबिनेट बैठक के फौरन बाद ही धार के लिए निकलना था। 17 सितंबर को पीएम मोदी के धार में होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर होने वाली तैयारियों का जायजा लेने के लिए उन्हें वहां जाना था।

आखिरकार सोमवार की रात ही जब एनआईसी की ओर से ई-ऑफिस सेटअप का काम पूरा नहीं हो पाया तो कैबिनेट कैंसिल करने की सूचना संबंधित अधिकारियों-मंत्रियों को दे दी गई।

ये भी पढ़ें...

एमपी पुलिस भर्ती 2025 में किसको कितना आरक्षण, इंद्रा साहनी सहित सुप्रीम कोर्ट के 7 फैसलों से चयन की क्यों लिखी बात

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, बदलेगा नपा चुनाव सिस्टम... अब जनता सीधे चुनेगी नगर पालिका अध्यक्ष

मोहन कैबिनेट की बैठक, धार में शुरू होगा PM मित्र पार्क, 4 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कैबिनेट बैठक
  • NIC
  • सीएम डॉ.मोहन यादव
  • ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर
  • मुख्य सचिव अनुराग जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा