MP में छूटे हुए अतिशेष शिक्षकों को आवेदन करने का एक और मौका

Vikram Jain | Published:
Share
Bhopal News surplus teacher
Bhopal News surplus teacher

मध्य प्रदेश में अतिशेष शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग ने आवेदन करने के लिए एक और मौका दे दिया है। ये टीचर्स अब 12 नवंबर तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में अतिशेष शिक्षक यानी सरप्लस टीचर्स पर सरकार मेहरबान हो गई है। अब छूटे हुए अतिशेष शिक्षकों (surplus teacher) को स्कूल शिक्षा विभाग ने आवेदन करने के लिए एक और मौका दे दिया है। ये टीचर्स 12 नवंबर तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों के लिए विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

15 हजार अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग

दरअसल, खाली पदों वाले स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग कर पदस्थापना की प्रक्रिया चल रही है। इनमें 15 हजार अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। इसमें से 10 हजार टीचर्स चयनित स्कूलों में कार्यभार संभाल चुके हैं, लेकिन पांच हजार अतिशेष शिक्षक अभी भी बाकी रह गए है। समायोजन की प्रक्रिया से वंचित इन टीचर्स के आवेदनों को स्कूल शिक्षा विभाग फिर से निराकरण करेगा। इसको लेकर टीचर्स से दावा-आपत्ति मांगी गई थी। इसमें से 500 अतिशेष शिक्षकों के आवेदनों का निराकरण नहीं हो पाया था। इसके लिए विभाग ने छूटे हुए शिक्षकों को आवेदन करने के लिए एक और मौका दिया है।

12 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन

अतिशेष शिक्षक जो छूट गए थे वे 12 नवंबर तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इसमें यह स्पष्ट किया गया है कि अतिशेष शिक्षकों के स्थानांतरण से संबंधित आवेदनों का समाधान होने के बाद विमर्श पोर्टल पर संबंधित शिक्षकों के आवेदन की स्थिति को दर्ज किया गया है। इसके बावजूद, कई अतिशेष शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश 11 अक्टूबर के बाद जारी किए गए, जिससे उन्हें अपने आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर नहीं मिल सका।

डीईओ 19 नवंबर तक करेंगे समाधान

इस कारण उन शिक्षकों को उनके स्थानांतरण से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने का एक और अवसर प्रदान किया गया है। इन मामलों का समाधान जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा 19 नवंबर तक किया जाएगा और इसे विमर्श पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी स्कूल शिक्षा विभाग
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • surplus teacher
  • अतिशेष शिक्षक काउंसलिंग
  • अतिशेष शिक्षक न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर