रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने फिर साफ की गंदगी, टॉयलेट में झाड़ू लगाते Video वायरल
Vikram Jain | Jul 10, 2024, 16:45 IST
MP Bhopal Rewa BJP MP Janardan Mishra cleaned the toilet
रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। चाहे वो किसी बयान को लेकर हो या फिर सफाई अभियान को लेकर। सांसद मिश्रा एक बार फिर टॉयलेट की सफाई कर सुर्खियों में हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अपने स्वच्छता अभियान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जनार्दन मिश्रा एक घर के गंदे टॉयलेट को अपने हाथों से साफ करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, सांसद जनार्दन मिश्रा रीवा की देवतालाब विधानसभा के सीतापुर ग्राम पंचायत के डूंडा गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव के घर के शौचालय में गंदगी देखी। जिसके बाद सांसद खुद ही सफाई में जुट गए। सांसद को टॉयलेट साफ करने के लिए ब्रश और ग्लब्ज तक नहीं तो मिले तो वे हाथों से ही सफाई करने में जुट गए।
जानकारी के मुताबिक सांसद जनार्दन मिश्रा डूंडा गांव में बीमार लोगों से मिलने गए थे। यहां दूषित पानी पीने से 25 लोग बीमार हो गए थे। सांसद बारी-बारी से बीमार लोगों के घर गए। इस दौरान उन्होंने बीमार लोगों हालचाल जाना साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात की। डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, अच्छे इलाज के लिए दिशा-निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़ें... जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने किया सुसाइड, जानिए पूरा मामला
इसी दौरान उनकी नजर संक्रमित व्यक्ति के घर के शौचालय की गंदगी पर पड़ी। उन्होंने सफाई शुरू कर दी। इस काम में उन्होंने किसी की मदद नहीं ली और पूरी निष्ठा के साथ काम को अंजाम दिया। यह देख सब चौक गए। सांसद ने स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए लोगों को सफाई रखने की नसीहत भी दी।
सांसद जनार्दन मिश्रा का कहना है कि सरकार ने हर घर में शौचालय बनवा दिए हैं, लेकिन उसे साफ रखना लोगों की जिम्मेदारी है। दूषित शौचालय से गंदगी फैलती है। जब लोग बीमार हों, तब उन्हें स्वच्छता का और विशेष ध्यान रखना चाहिए।
सांसद मिश्रा इस तरह से सफाई करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया है, जो काफी सुर्खियों में है। हालांकि इसके पहले भी वो एक बार स्कूल का गंदा टायलेट साफ कर काफी सुर्खियों में आए थे। सांसद मिश्रा ने 2018 में भी पंचायत हिनौता की प्राइमरी स्कूल का टॉयलेट भी साफ किया था। वे स्वच्छता अभियान के तहत सड़कों की सफाई भी कर चुके हैं।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
गंदा टॉयलेट देख खुद साफ करने लगे सांसद मिश्रा
बीमार लोगों से मिलने पहुंचे थे जनार्दन मिश्रा
ये खबर भी पढ़ें... जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने किया सुसाइड, जानिए पूरा मामला
सफाई कर दिया स्वच्छ भारत का संदेश
देवतालाब विधानसभा अंतर्गत सीतापुर ग्राम पंचायत के डूंडा में भ्रमण के दौरान दूषित शौचालय की सफाई कर ग्राम वासियों को नियमित स्वछता बनाए रखने हेतु जागरूक रहने के लिए निवेदन किया।@narendramodi @PMOIndia @aajtak @rashtrapatibhvn @PIB_India @BJP4India pic.twitter.com/4WEj7y6X5K
— Janardan Mishra (Modi Ka Pariwar) (@Janardan_BJP) July 9, 2024
साफ सफाई रखना लोगों की जिम्मेदारी
टॉयलेट साफ कर चर्चा में रहे रीवा सांसद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA