भोपाल में मेडिकल स्टूडेंट से रेप, घुमाने के बहाने स्कूल में साथ पढ़े फ्रेंड ने दिया धोखा, केस दर्ज

Vikram Jain | Sept 13, 2024, 18:18 IST
Share
MP Bhopal school friend raped medical student
MP Bhopal school friend raped medical student

राजधानी भोपाल में BHMS की स्टूडेंट से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्कूल में साथ दोस्त ने छात्रा को घुमाने के बहाने होटल में उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।

BHOPAL. भोपाल में मेडिकल स्टूडेंट के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवक ने गांव के स्कूल में दोस्त रही मेडिकल छात्रा (medical student) को शादी करने का झांसा देकर उससे रेप किया। आरोपी दोस्त ने उसका कई दिनों तक शारीरिक शोषण भी किया। पीड़िता ने मामले में आरोपी दोस्त के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

छात्रा का स्कूल फ्रेंड है आरोपी युवक

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक उसका स्कूल का फ्रेंड है। आरोपी ने मिलने के बहाने बुलाया था। फिर घुमाने का झांसा देकर वह होटल रूम में लेकर पहुंचा था। यहां युवक ने छात्रा पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। जब युवती ने विरोध जताया तो दोस्त ने उससे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने अलग-अलग जगह ले जाकर उससे साथ संबंध बनाए। इसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। अब मामले में पीड़िता ने स्कूल में साथ पढ़े दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

भोपाल में किराए से रह रहा था आरोपी

भोपाल महिला थाना पुलिस के मुताबिक प्रफुल्ल मीना नाम का आरोपी युवक नर्मदापुरम जिले का रहने वाला है। वह भोपाल में पटेल नगर में किराए से कमरा लेकर रहता था। वह आईटीआई कर रहा था। आरोपी 23 साल की पीड़िता का स्कूल में साथ पढ़ा दोस्त है। जो निजी कॉलेज से बीएचएमएस की पढ़ाई कर रही छात्रा का आरोप है कि दोस्त ने घूमने ले जाने के बहाने उसे होटल में ले गया फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ शादी करने का झांसा दिया। कुछ दिनों छात्रा ने शादी करने का दबाव डाला तो उसने शादी करने के लिए इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने मामले की महिला थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शादी का झांसा देकर रेप किया
  • Bhopal crime news
  • भोपाल क्राइम न्यूज
  • मेडिकल स्टूडेंट से रेप
  • Rape of medical student
  • भोपाल में मेडिकल छात्रा से रेप
  • school friend raped medical student
  • स्कूल के दोस्त ने दिया धोखा
  • School friend betrayed me
  • बीएचएमएस की स्टूडेंट से रेप
  • बीएचएमएस छात्रा से ज्यादती
  • BHMS student molested
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि