MP : एडीजी उपेंद्र जैन बने स्पेशल डीजी , राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल बढ़ा

Vikram Jain | Published:
Share
MP Bhopal Upendra Jain becomes Special DG Election Commissioner BP Singh
MP Bhopal Upendra Jain becomes Special DG Election Commissioner BP Singh

मध्य प्रदेश में सीनियर IPS उपेंद्र कुमार जैन पदोन्नत होकर स्पेशल डीजी बनाए गए हैं। वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। शासन ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश शासन ने शुक्रवार को सीनियर IPS एडीजी उपेंद्र कुमार जैन को विशेष पुलिस महानिदेशक (Special Director General of Police) बनाया है। उपेंद्र कुमार जैन इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं, उनके पास मप्र पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के प्रबंध संचालक की भी जिम्मेदारी थी, जो यथावत रहेगी। वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ा

सरकार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया है। यह आदेश नए आयुक्त की नियुक्ति होने तक के लिए रहेगा। बसंत प्रताप सिंह बढ़े हुए कार्यकाल में छह महीने तक रह सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : एसीबी ने 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा , किसान से इसलिए मांगी थी घूस

ये खबर भी पढ़ें...Chhattisgarh : बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग , सिर फटने से हुई मौत

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

आदेश में कहा गया है कि 31 दिसंबर 2018 को बीपी सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे। एक जनवरी 2019 को बीपी सिंह ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर जॉइन किया था। इसकी अवधि 30 जून को पूरी हो रही है, इसलिए राज्य निर्वाचन आयुक्त सेवा शर्तें नियम 1994 के नियम 5 के अंतर्गत दिए अधिकारों के आधार पर उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है।

इसमें प्रावधान है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल खत्म होने के बाद उत्तराधिकारी नियुक्त होने और उसके पद ग्रहण करने तक पद पर बने रहेंगे, लेकिन यह अवधि छह महीने से ज्यादा नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें.. दिल्ली और जबलपुर एयरपोर्ट हादसे को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना , प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या PM लेंगे जिम्मेदारी?

ये खबर भी पढ़ें... नई संसद में वक्ताओं का टोटा , जानें क्यों मेडन स्पीच देने का मौका दे रहे सभापति

सीनियर आईपीएस उपेंद्र कुमार जैन, राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह, एडीजी उपेंद्र जैन बने स्पेशल डीजी, भोपाल न्यूज, एमपी न्यूज

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • Hindi News
  • Appointment of election commissioners
  • राज्य निर्वाचन आयुक्त
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल