दिल्ली और जबलपुर एयरपोर्ट हादसे को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना , प्रियंका गांधी ने पूछा- क्या PM लेंगे जिम्मेदारी?
Neel Tiwari | Jun 28, 2024, 17:24 IST
MP Jabalpur airport roof accident Priyanka Gandhi targets PM Modi
दिल्ली सहित मध्य प्रदेश के जबलपुर में एयरपोर्ट टर्मिनल में हुए हादसे को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी को 'चंदा दो धंधा लो' का मॉडल बताया है।
JABALPUR. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिरने से एक शख्स की मौत मामले में विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। जबलपुर शहर में एयरपोर्ट टर्मिनल में शेड गिरने का मामले की गूंज अब दिल्ली तक पहुंच चुकी है। इस मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने पूछा है कि क्या इस घटिया निर्माण की जवाबदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे?
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए प्रियंका वाड्रा गांधी ने दिल्ली में हुए हादसे में एक कैब ड्राइवर की मौत को एक दुखद हादसा बताया है। जिसका उद्घाटन मार्च महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वहीं जबलपुर के नवनिर्मित टर्मिनल का वर्चुअल लोकार्पण भी पीएम मोदी ने ही किया था । जिसका शेड एक कार के ऊपर गिर गया था। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने यह भी लिखा कि अयोध्या के खस्ताहाल निर्माण कार्यों से पूरा देश दुखी है।
मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई। अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है। यह बीजेपी का "चंदा लो और धंधा दो" का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है। सवाल यह है कि प्रधान मंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?
![MP Jabalpur airport roof accident Priyanka Gandhi targets PM Modi 1]()
ये खबर भी पढ़ें... पीडीएस सिस्टम में लीकेज: एक रुपए वाला चावल 60 रुपए किलो में बिक रहा, पॉलिश के बाद लगता है ब्रांडेड
सोशल मीडिया पर बीजेपी के आईटी सेल सहित अन्य यूजर कमेंट कर रहे हैं। दिल्ली के एयरपोर्ट को 2009 में कांग्रेस के शासनकाल में किया गया निर्माण बता कर प्रियंका गांधी को आड़े हाथों ले रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर जबलपुर के एयरपोर्ट में हुए हादसे के लिए कोई भी कमेंट नहीं आए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... युवक को किन्नर बनाने की साजिश, बहला फुसला कर ले गए साथ
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, जबलपुर एयरपोर्ट हादसा, प्रियंका गांधी, जबलपुर न्यूज
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
➡️ मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई।
➡️ तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई।
➡️ अयोध्या में निर्माण कार्यों के…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 28, 2024
'चंदा दो धंधा लो' का भ्रष्टाचारी मॉडल
MP Jabalpur airport roof accident Priyanka Gandhi targets PM Modi 1
ये खबर भी पढ़ें... पीडीएस सिस्टम में लीकेज: एक रुपए वाला चावल 60 रुपए किलो में बिक रहा, पॉलिश के बाद लगता है ब्रांडेड
यूजर्स ने बताया कांग्रेस के समय का निर्माण
ये खबर भी पढ़ें... युवक को किन्नर बनाने की साजिश, बहला फुसला कर ले गए साथ
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, जबलपुर एयरपोर्ट हादसा, प्रियंका गांधी, जबलपुर न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari