मंत्री विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री हितानंद की बंद कमरे में बैठक, टीनू जैन आगे
Sanjay Gupta | Jan 17, 2025, 12:19 IST
दिग्गज मिले बंद कमरे में
मप्र के 62 जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्षों में से 56 की घोषणा बीजेपी कर चुकी है, रूके हुए छह में इंदौर महानगर और ग्रामीण भी है। इसे लेकर BJP दफ्तर में मंत्री विजयवर्गीय और मप्र बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की लंबी चर्चा बंद कमरे में हुई है।
मप्र के 62 जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्षों में से 56 की घोषणा बीजेपी कर चुकी है, रूके हुए छह में इंदौर महानगर और ग्रामीण भी है। इसी पर सभी की नजरें हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के चलते यह घोषणा रुकी हुई थी। लेकिन बीजेपी दफ्तर में गुरुवार रात को मंत्री विजयवर्गीय और मप्र बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की लंबी चर्चा बंद कमरे में हुई। सूत्रों के अनुसार नगराध्यक्ष के लिए टीनू जैन के नाम पर सहमति हो गई है। उधर ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए लड़ाई चिंटू वर्मा और अंतर दयाल के बीच में हैं। वहीं बैठक के बाद मंत्री जैन समाज के एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली रवाना हो गए।
ऐसे में चिंटू वर्मा के लिए रास्ता साफ होता दिख रहा है, क्योंकि शुरू से ही कहा जा रहा था कि सुमित मिश्रा का नाम रायशुमारी में मंत्री गुट ने इसलिए आगे बढ़ाया था, ताकि ऐनवक्त पर कोई इश्यू आने पर टीनू जैन को विकल्प के रूप में रखा जा सके और ग्रामीण क्षेत्र में चिंटू के लिए डील की जा सके। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कौन सा जादू चलाकर तुलसी सिलावट के करीबी अंतर दयाल के लिए क्या प्रभावी कदम उठाते हैं।
बैठक नामों को लेकर ही हुई थी
सूत्रों के अनुसार मंत्री विजयवर्गीय से मुलाकात के पीछे संगठन महामंत्री का मुद्दा केवल और केवल नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के नामों पर अंतिम चर्चा थी, जिसे संगठन को बता सकें और फिर भोपाल से शुक्रवार को नामों की घोषणा की जा सके। वहीं सूत्रों के अनुसार बैठक में नगराध्यक्ष के लिए टीनू जैन के नाम पर मंत्री ने भी सहमति दी है। वहीं बताया जा रहा कि इस पद के लिए टीनू ने भी कोई कसर नहीं रखी है, एक बार उनका नाम तय हो चुका था लेकिन बाद में ग्रामीण पद को लेकर आई उठापटक से वह अटक गए। इसके बाद उन्होंने चुपचाप संघ में अपने एक बड़े संपर्क से बात की और चुपचाप दिल्ली से भोपाल तक दौड़ लगाई। इसके बाद वह फिर रेस में आगे निकले।
सुमित का नाम आगे बढ़ाना कूटनीतिक चाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava