पार्टी बदलने की फिर चर्चा, कमलनाथ ने कहा 'खबर फैलाने वाले माफी मांगें'
Ravi Singh | Nov 10, 2024, 18:36 IST
Kamal Nath
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के पार्टी बदलने की चर्चा हो रही है। हालांकि, कमलनाथ ने एक बार फिर सभी अटकलों को सिरे से नकार दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि वह जीवनभर कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद अचानक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पार्टी बदलने की चर्चा शुरू हो गई थी। यहां तक कहा जा रहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ अपने बेटे के साथ पार्टी बदल सकते हैं। हालांकि, कमलनाथ ने एक बार फिर सभी अटकलों को सिरे से नकार दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि वह जीवन भर कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे।
Kamal Nath से जब भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं आजीवन कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं और जीवन भर कांग्रेस पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जो लोग दलबदल की बात करते हैं, वे गलत हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरें कई बार सोशल मीडिया के जरिए सामने आई थीं।
मध्य प्रदेश में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन विधानसभा सीटों पर Kamal Nath को कमान सौंपी गई थी। उन्हें जनसभा के लिए आना भी था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उनकी जनसभा नहीं हो पाई। इसी बीच एक बार फिर कमल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, कमलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखकर बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : कांग्रेस की अगस्त क्रांति, अक्टूबर-नवंबर में शांति!
नोटबंदी के 8 बरस : कमलनाथ और अखिलेश ने साधा निशाना
कांग्रेस के सच्चे सिपाही-
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि कमलनाथ हमेशा से कांग्रेस के सच्चे सिपाही रहे हैं। कांग्रेस नेता उनके दल बदलने की बात सपने में भी नहीं सोच सकते। वहीं, भाजपा के प्रदेश शहर मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना का कहना है कि कांग्रेस नेता जनता का विश्वास खो चुके हैं। इसीलिए बार-बार दल बदलने की चर्चाएं सामने आती रहती हैं।
सोशल मीडिया से खबर आई सामने
इस दौरान कुछ पुरानी तस्वीरें भी वायरल की गईं। हालांकि, कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबर झूठी साबित हुई। एक बार फिर कमलनाथ ने आगे आकर कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जताई है और सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी है।
मैं मीडिया का बहुत सम्मान करता हूँ और मीडिया के साथियों से भी अपेक्षा रखता हूँ कि वे सत्य का ही प्रसार करें। एक चैनल की सोशल मीडिया साइट पर मेरे बारे में असत्य और भ्रामक ख़बर चलायी गई है।
मैं जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूँ और आजीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा करता…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 10, 2024
अटकलों पर लगाया विराम
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike : कांग्रेस की अगस्त क्रांति, अक्टूबर-नवंबर में शांति!
नोटबंदी के 8 बरस : कमलनाथ और अखिलेश ने साधा निशाना
कांग्रेस के सच्चे सिपाही- सज्जन सिंह वर्मा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari