किसानों पर सवाल पूछकर फंस गए BJP विधायक चिंतामणि मालवीय, जीतू पटवारी ने कसा तंज

Rohit Sahu | Mar 23, 2025, 14:56 IST
Share
bjp mla chintamani malviya notice
bjp mla chintamani malviya notice

मध्य प्रदेश बीजेपी ने आलोट सीट से विधायक चिंतामणि मालवीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने विधानसभा में सिंहस्थ क्षेत्र की जमीनों के स्थायी अधिग्रहण पर सरकार को घेरा था, जिससे पार्टी असहज हुई।

उज्जैन जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को प्रदेश भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों की जमीनों के स्थायी अधिग्रहण के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था।उनके इस बयान से सरकार सदन में घिर गई थी। इसके बाद यह मामला बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया। अब प्रदेश भाजपा ने विधायक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

जीतू पटवारी ने कसा तंज

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपने X पर लिखा है कि सच बोलना @BJP4Indiaके अंदर अपराध है? विधायक @drchintamaniजी ने जब सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण के संबंध में विधानसभा में आवाज उठाई तो @BJP4MPने उन्हें ही नोटिस जारी कर दिया। सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी निर्माण, किसानों की भूमि के स्थायी अधिग्रहण और कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं की साजिश का मुद्दा उज्जैन का हॉट टॉपिक है।

ede6c27b-ec0
ede6c27b-ec0


वहीं,मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चिंतामणि मालवीय को कारण बताओ नोटिस भेजा है जिसका जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है। बताया जा रहा है कि मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक पहुंच गया है।

a1cfcade-1f6
a1cfcade-1f6


सरकार की योजना को बताया था किसान विरोधी

बजट सत्र के दौरान बोलते हुए चिंतामणि मालवीय ने कहा कि उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन पहले सिर्फ कुछ महीनों के लिए अधिग्रहित की जाती थी, लेकिन अब इसे स्थायी रूप से अधिग्रहित किया जा रहा है। उन्होंने इसे किसानों के लिए हानिकारक बताया। जमीन अधिग्रहण वाली सरकार की इस योजना को विधायक ने किसान विरोधी बताया था।

कॉलोनाइजर और भू-माफिया का षड्यंत्र: मालवीय

चिंतामणि मालवीय ने सवाल उठाते हुए कहा कि स्पिरिचुअल सिटी (आध्यात्मिक नगरी) बनाने का विचार किस अधिकारी ने दिया? आध्यात्मिकता किसी इमारत से नहीं बल्कि त्याग से आती है।" मालवीय ने आरोप लगाया कि जमीन अधिग्रहण के पीछे कॉलोनाइज़र और भू-माफिया का षड्यंत्र हो सकता है।

यह भी पढ़ें: MP विधानसभा में तीखी बहस, BJP विधायक ने सरकार को घेरा, अध्यक्ष बोले-बैठ जाओ

कांग्रेस विधायक ने किया था समर्थन

तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने मालवीय का समर्थन करते हुए कहा कि उज्जैन के किसानों की जमीन बचाने के लिए सभी को मिलकर मुख्यमंत्री से निवेदन करना चाहिए। उन्होंने भाजपा विधायक से पूछा कि क्या वे किसानों की जमीन देने का समर्थन करते हैं?

यह भी पढ़ें: BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का विवादित बयान, इस्लाम को लेकर कह दी ये बात

भाजपा विधायक का विरोध

उज्जैन उत्तर के भाजपा विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने सरकार की योजनाओं का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और कई महालोक परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें: BJP विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही सरकार की योजना का किया विरोध, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें: जमीन के बदले मुआवजा नहीं, अब जमीन ही मिलेगी! गुजरात मॉडल को अपना रही एमपी सरकार

Tags:
  • MP News
  • MP BJP
  • उज्जैन उत्तर बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा
  • जमीन अधिग्रहण
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • सिंहस्थ 2028
  • MP विधानसभा
  • महाकाल लोक के लिए जमीन अधिग्रहण
  • जमीन अधिग्रहण पर मुआवजा
  • ujjain
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
  • बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा