एमपी बीजेपी में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक की हर बैठक का समय फिक्स, संगठन को और मजबूत करने की तैयारी!

Aman Vaishnav | Apr 17, 2026, 08:14 IST
Share
mp bjp new organization meeting timeline plan
mp bjp new organization meeting timeline plan

मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नया फॉर्मूला बनाया है। अब नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बैठकों का दिन पहले से तय होगा। मतलब कि पार्टी के हर स्तर के नेता को पहले से पता होगा कि महीने के किस दिन कहां और किसके साथ बैठक करनी है।

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू की है। अब पार्टी ने पहली बार बैठकें और दौरे करने के लिए एक सख्त टाइमलाइन तय की है।

इसका मतलब है कि पार्टी के हर स्तर के नेता, चाहे वो प्रदेश अध्यक्ष हो या बूथ स्तर का कार्यकर्ता, उन्हें अब यह साफ-साफ पता होगा कि महीने के किस दिन कहां और किसके साथ बैठक करनी है।

इस नई योजना के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और बाकी वरिष्ठ नेता महीने के पहले 10 दिनों में जिले के दौरे और बैठकों पर ध्यान देंगे। इसका मकसद है कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बने और योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जा सके।

32796887-1bd
32796887-1bd


महीने के पहले हफ्ते मंडल की बैठक

महीने के पहले हफ्ते में अब संगठन का पूरा ध्यान मंडल स्तर पर होगा। हर महीने 1 से 7 तारीख के बीच मंडल की बैठकें होंगी।

इन बैठकों में जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी की मौजूदगी जरूरी होगी। वे मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारियों, मंडल मोर्चा अध्यक्षों और वार्ड संयोजकों के साथ मिलकर कामकाजी समन्वय स्थापित करेंगे।

7 से 10 के बीच जिला स्तर की बैठक

दूसरे चरण में संगठन की सारी गतिविधियां अब जिला मुख्यालयों पर फोकस होंगी। हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इन बैठकों में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला अध्यक्ष की मौजूदगी जरूरी होगी। इस दौरान जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चों के जिला अध्यक्षों के साथ मिलकर आने वाली योजनाओं और स्थानीय योजनाओं की जांच की जाएगी।

e472cd4e-37b
e472cd4e-37b


प्रदेश स्तरीय बैठक और वरिष्ठ नेताओं के दौरे

महीने के बीच का समय अब प्रदेश स्तरीय बैठकों और वरिष्ठ नेताओं के दौरे के लिए रखा गया है। हर महीने 15 से 20 तारीख के बीच प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी और जिला प्रभारी की अहम बैठकें होंगी।

इसी दौरान 11 से 20 तारीख के बीच मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष अलग-अलग संभागों का दौरा करेंगे। यह तय किया गया है कि, सभी मोर्चा अध्यक्ष एक ही जगह पर न रुककर अलग-अलग इलाकों में जाकर संगठन के कामों की समीक्षा करेंगे।

मन की बात कार्यक्रम

महीने के चौथे हफ्ते में अब विशेष इकाइयों और शक्ति केंद्रों पर ध्यान दिया जाएगा। 21 से 25 तारीख के बीच मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों की बैठकें होंगी।

इस दौरान खास तौर पर अगले रविवार को होने वाले पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम और बूथ समिति की बैठक का एजेंडा तय किया जाएगा। ये बैठकें हर महीने दो महीने के रोटेशन के आधार पर 50% मंडलों में आयोजित की जाएंगी।

टिफिन बैठक की नई पहल शुरू

महीने के अंत में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए टिफिन बैठक जैसी नई पहल शुरू की गई है। 23 से 30 तारीख के बीच शक्ति केंद्र टोली की बैठकों के बाद टिफिन बैठक का आयोजन किया जाएगा।

इसके अलावा महीने के आखिरी रविवार को बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम भी सुना जाएगा। इसमें बूथ की 11 सदस्यीय टोली स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रमुख मतदाता भी शामिल होंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

नई तबादला नीति लागू करने की तैयारी में एमपी सरकार, अब प्रभारी मंत्रियों के पास होंगे विशेष अधिकार!

क्या बच्चों के नाम पर हो रही है सियासत, सूची से भाजपा नेताओं के नाम गायब

मध्यप्रदेश न्यूज : MP BJP कोर कमेटी: सिंधिया जल्दी निकल गए, शिवराज बिहार में व्यस्त

एमपी न्यूज: इंदौर वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस ने गठित की जांच समिति, 7 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • पीएम मोदी
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मन की बात
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय जनता पार्टी
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच