BJP की रैली में भीड़ जुटाने का सरकारी फरमान: DPO ने काली साड़ी में बुलवाईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
Amresh Kushwaha | May 03, 2026, 11:20 IST
mp bjp rally khandwa anganwadi workers row dpo order black saree
मध्य प्रदेश के खंडवा में भाजपा महिला मोर्चा की रैली में भीड़ जुटाने एक फरमान तेजी से वायरल हो रहा है। यह फरमान जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) के जरिए जारी किया गया है। जानें क्या है इस फरमान में और क्यों हो रहा इसका विरोध...
मध्यप्रदेश के खंडवा में रविवार को होने वाली बीजेपी महिला मोर्चा की पदयात्रा विवादों के घेरे में आ गई है। मामला किसी राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के आरोपों से जुड़ा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) रत्ना शर्मा का एक व्हाट्सएप मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने 200 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आज यानी 03 मार्च की दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचने का फरमान जारी किया है।
भाजपा महिला मोर्चा ने आज यानी रविवार शाम 4 बजे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के खिलाफ एक सम्मेलन और पदयात्रा आयोजित की है। इस रैली में विधायक कंचन तनवे और महापौर अमृता यादव जैसी दिग्गज नेत्रियों को शामिल होना है।
वहीं, विवाद तब शुरू हुआ जब डीपीओ (DPO) ने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से काली साड़ी पहनकर आने को कहा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रविवार को हफ्ते में एक दिन अवकाश मिलता है, उसे भी राजनीतिक भीड़ जुटाने की भेंट चढ़ाया जा रहा है।
![255c2798-978]()
क्या हम विधवा हैं जो... -
इस फरमान पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। एक कार्यकर्ता ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण (Women Empowerment) की बात करने वाले प्रशासनिक अधिकारी राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं। हमें काली साड़ी पहनकर आने को कहा गया है, क्या हम विधवाएं हैं? हद तो यह है कि हमें न तो किराया-भाड़ा दिया जाता है और न ही खाने-पीने की व्यवस्था होती है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें केवल भीड़ बढ़ाने के संसाधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस पूरे विवाद पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सरकारी दबाव की बात से इनकार करते हुए इसे महिलाओं का एक सामान्य कार्यक्रम बताया। तोमर का कहना है कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक है, जिसकी इच्छा हो वह आए और जिसकी इच्छा न हो वह न आए। हालांकि, विभाग की ओर से आए लिखित मैसेज के बाद स्वैच्छिक शब्द पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
खंडवा में पशुओं की चर्बी से घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री ध्वस्त, निगम के दो अफसर सस्पेंड
पशुओं की हड्डियों और चर्बी से खंडवा में बन रहा था नकली घी, खुलासा होते ही मच गया हड़कंप
खंडवा अनाज मंडी में हंगामा, MSP से कम भाव मिलने पर भड़के किसान, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
इंदौर पुलिस कमिश्नरी के सभी डीसीपी और ग्रामीण एसपी बदले, ट्रैफिक डीसीपी का पद खाली
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) रत्ना शर्मा का एक व्हाट्सएप मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने 200 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आज यानी 03 मार्च की दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचने का फरमान जारी किया है।
रविवार की छुट्टी पर सियासी ग्रहण
वहीं, विवाद तब शुरू हुआ जब डीपीओ (DPO) ने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से काली साड़ी पहनकर आने को कहा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रविवार को हफ्ते में एक दिन अवकाश मिलता है, उसे भी राजनीतिक भीड़ जुटाने की भेंट चढ़ाया जा रहा है।
255c2798-978
क्या हम विधवा हैं जो... - आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें केवल भीड़ बढ़ाने के संसाधन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
परिजनों के तीखे सवाल पर अधिकारी ने साधी चुप्पी
जब व्हाट्सएप ग्रुप पर यह मैसेज वायरल हुआ, तो कार्यकर्ताओं के परिजनों ने सीधे विभाग की अधिकारी रत्ना शर्मा को फोन लगा दिया। जब उनसे पूछा गया कि एक राजनीतिक दल की रैली के लिए सरकारी कर्मचारियों को क्यों मजबूर किया जा रहा है, तो उनका तर्क था कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी तो भीड़ आती है। हालांकि, जब परिजनों ने यह काउंटर सवाल किया कि यह मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक कार्यक्रम है, तो आप इसे सपोर्ट क्यों कर रही हैं? इस पर अधिकारी ने चुप्पी साध ली और कोई जवाब नहीं दिया।
आना या न आना अपनी मर्जी- भाजपा
ये खबर भी पढ़िए...
खंडवा में पशुओं की चर्बी से घी बनाने वाली अवैध फैक्ट्री ध्वस्त, निगम के दो अफसर सस्पेंड
पशुओं की हड्डियों और चर्बी से खंडवा में बन रहा था नकली घी, खुलासा होते ही मच गया हड़कंप
खंडवा अनाज मंडी में हंगामा, MSP से कम भाव मिलने पर भड़के किसान, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
इंदौर पुलिस कमिश्नरी के सभी डीसीपी और ग्रामीण एसपी बदले, ट्रैफिक डीसीपी का पद खाली
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA