फोटो नहीं, फ्री स्पीच नहीं: MP भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान में सख्त अनुशासन का मॉडल लागू

Ramanand Tiwari | Feb 19, 2026, 22:33 IST
Share
mp bjp training
mp bjp training

मध्य प्रदेश भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की शुरुआत की है। शिविर में सख्त अनुशासन लागू किया गया है। नेताओं के फोटो नहीं लगाए जाएंगे और वक्ता केवल निर्धारित विषयों पर बोलेंगे।

BHOPAL. मध्य प्रदेश भाजपा ने भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की शुरुआत कर दी है। खास बात यह है कि प्रशिक्षण शिविर स्थल पर किसी विधायक, सांसद या बड़े नेता का फोटो नहीं लगेगा। मंच पर कौन बैठेगा, वक्ता क्या बोलेंगे और कितनी देर बोलेंगे सब संगठन तय करेगा। दिए गए विषयों से इतर बोलने की अनुमति नहीं होगी। पूरा कार्यक्रम तय समय-सारिणी के अनुसार ही चलेगा।

जिलाध्यक्ष भी श्रोता, सवाल भी सीमित

कार्यशाला में जिलाध्यक्ष और प्रभारी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश था बोलना नहीं, सिर्फ सुनना है। संगठन ने जो खाका तैयार किया, वही साझा किया गया। कुछ कार्यकर्ताओं में जिज्ञासा थी, पर औपचारिक प्रश्नोत्तर का मौका सीमित रहा। इक्का-दुक्का कार्यकर्ताओं ने हिम्मत कर सवाल रखे, लेकिन फोकस अनुशासन पर ही रहा।

एमपी विधानसभा में बवाल: अडाणी समझौता मुद्दे पर भिड़े विजयवर्गीय-सिंघार, 6 बार कार्यवाही स्थगित

एक पीस खा सकते हैं

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान विलासितापूर्ण भोजन नहीं होगा। निर्देश में मीठा नहीं लिखा था। इस पर एक कार्यकर्ता ने पूछा क्या बिल्कुल नहीं? जवाब आया एक पीस खा सकते हैं। यह हल्का-फुल्का पल जरूर था, लेकिन संदेश साफ था सादगी और अनुशासन।

एमपी विधानसभा में अंदर पानी और बाहर गूंजा ख्याली पुलाव : जल संकट, जर्जर स्कूल और आदिवासी पर गरमाया सदन

प्रशिक्षण का स्ट्रक्चर: तय सत्र

  • संगठन ने प्रशिक्षण को श्रेणियों में बांटा है।
  • मंडल स्तर: 24 घंटे का पूर्ण आवासीय प्रशिक्षण।
  • जिला स्तर: एक रात-दो दिन का कार्यक्रम।
  • प्रदेश स्तर: तीन दिन का आवासीय शिविर।
  • सत्रों की संख्या भी तय है मंडल स्तर पर 1,जिला स्तर पर 11, प्रदेश स्तर पर 15 सत्र।
वक्ताओं की सूची प्रदेश संगठन ने तैयार कर ली है और विषय पहले से सौंप दिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश विधानसभा में थाली लेकर पहुंचे कांग्रेसी, भागीरथपुरा कांड पर सरकार को घेरा

मंच पर कितने लोग बैठेंगे? फैसला संगठन का

जिला स्तर पर मंच पर तय सूची के अलावा सीमित अतिरिक्त लोगों को बैठने की अनुमति होगी। किस स्तर पर कितने लोग मंच साझा करेंगे। यह भी संगठन ही तय करेगा। कार्यक्रम का फॉर्मेट, समय और क्रम में फेरबदल की गुंजाइश नहीं होगी।

बड़े नेता मौजूद, लेकिन फोकस कार्यकर्ता पर

प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शामिल हुए। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ता को मजबूत करना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विश्व का ऐसा दल है जिसका कभी विभाजन नहीं हुआ, क्योंकि इसकी विचारधारा और प्रशिक्षित कार्यकर्ता मजबूत हैं।

एमपी विधानसभा में अंदर पानी और बाहर गूंजा ख्याली पुलाव : जल संकट, जर्जर स्कूल और आदिवासी पर गरमाया सदन

चुनाव से जुड़ा नहीं, सतत प्रक्रिया: खंडेलवाल

मीडिया से बातचीत में हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि इस प्रशिक्षण का चुनावों से कोई सीधा संबंध नहीं है। यह पार्टी की सतत प्रक्रिया है, जिससे कार्यकर्ता में संगठन के प्रति भरोसा बना रहता है।

पूरे अभियान की मुख्य बातें एक नजर में...

  • प्रशिक्षण शिविर में किसी नेता का फोटो नहीं लगेगा।
  • वक्ता सिर्फ दिए गए विषयों पर ही बोलेंगे।
  • मंच और समय-सारिणी पूरी तरह संगठन नियंत्रित करेगा।
  • मंडल, जिला और प्रदेश तीन स्तर पर आवासीय प्रशिक्षण सादगी पर जोर।
  • भोजन तक में अनुशासन।
  • सत्रों और वक्ताओं की सूची पहले से तय।


Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • भाजपा
  • अजय जामवाल
  • क्षेत्रीय संगठन महामंत्री
  • हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा