MP Board 5th 8th Result 2025: मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं के परिणाम 28 मार्च को होंगे घोषित

Manish Kumar | Mar 27, 2025, 20:16 IST
Share
mp-board-5th-8th-exam-results
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 28 मार्च 2025 को दोपहर बाद 1 बजे घोषित होंगे। विद्यार्थी, अभिभावक, और शिक्षक इन परिणामों को शिक्षा केंद्र के वेब पोर्टल पर देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 28 मार्च 2025 को दोपहर बाद 1 बजे घोषित किए जाएंगे। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने इसकी जानकारी दी। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक इन परिणामों को शिक्षा केंद्र के पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर देख सकेंगे। पोर्टल पर विद्यार्थी अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा, शिक्षक और विद्यालय प्रमुख अपने स्कूल के परिणाम भी देख सकेंगे।

इन परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च के बीच किया गया था। 5वीं कक्षा के लिए 11 लाख 17 हजार और 8वीं कक्षा के लिए 11 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। कुल मिलाकर, करीब 22 लाख 85 हजार विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके लिए 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में 1 लाख 19 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि की है।

ये खबरें भी पढ़ें...

CBSE का बड़ा ऐलान: 12वीं के ऐसे छात्रों को परीक्षा से कर सकता है बाहर, जानें कारण

MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में आवेदन की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ाई

एमपी के इस शहर में प्राइवेट स्कूलों की तानाशाही, छात्रों का रोका रिजल्ट, मचा हड़कंप

Sarkari Naukri : जारी हुआ बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें।
  • आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
  • "MP Board Class 5th Result 2025" या "MP Board Class 8th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
  • रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।

FAQ

  1. 5वीं और 8वीं के बोर्ड परिणाम कब घोषित होंगे?
    5वीं और 8वीं के बोर्ड परिणाम 28 मार्च 2025 को अपराह्न 1 बजे घोषित किए जाएंगे।
  2. विद्यार्थी अपने परिणाम कहां देख सकते हैं?
    विद्यार्थी www.rskmp.in/result.aspx पर जाकर अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।
  3. शिक्षक और संस्थान प्रमुख परिणाम कैसे देख सकते हैं?
    शिक्षक और संस्थान प्रमुख भी www.rskmp.in/result.aspx पर अपना स्कूल का परिणाम देख सकते हैं।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • एमपी बोर्ड
  • mp result
  • द सूत्र
  • एमपी रिजल्ट
  • 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा एमपी
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • एजुकेशन
  • 5वीं 8वीं के रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि