एमपी बोर्ड परीक्षा 2026: लीक पेपर के नाम पर हो रही ठगी, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट

Aman Vaishnav | Published:
Share
bhopal police warning paper leak fraud avoid
bhopal police warning paper leak fraud avoid

10वीं बोर्ड और 12वीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे समय में साइबर ठग छात्रों को फर्जी पेपर और इंपॉर्टेंट सवालों के नाम पर जाल में फंसा रहे हैं। इसी को देखते हुए साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

News In Short

  • भोपाल साइबर पुलिसने छात्रों को पेपर लीक की अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी है।
  • साथ ही पुलिस ने फर्जी पेपर के जाल से बचने के लिए छात्रों को कई बातें बताई है।
  • पुलिस ने कहा है कि आधिकारिक पेपर केवल परीक्षा केंद्र पर ही मिलेगा।

News In Detail

पेपर लीक के नाम पर ठगी का खतरा

मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आते ही साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं। ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी पेपर बेचने का दावा करना शुरू कर दिया है। वे छात्रों को अच्छे मार्क्स पाने का लालच देकर इन पेपरों का प्रचार कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में एक विशेष एडवाइजरी जारी की है।

81701379-b1a
81701379-b1a


जालसाजों के तरीकों से सावधान रहें

ठग सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप बनाकर फर्जी पेपर बेचने का दावा कर रहे हैं। ये अपराधी छात्रों को विश्वास दिलाने के लिए पेपर के कुछ हिस्से दिखाते हैं और फिर पूरा पेपर खरीदने के लिए ऑनलाइन पैसे मांगते हैं।

फर्जी पेपर से बचने के लिए क्या करें?

साइबर पुलिस ने छात्रों को सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर ऐसे ग्रुप्स में शामिल होने से बचें जो पेपर लीक का दावा करते हैं। पुलिस ने छात्रों और पैरेंट्स से अनुरोध किया है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

साइबर क्राइम से संबंधित कानूनी चेतावनियां

पेपर लीक की अफवाह फैलाना और पैसे का लेन-देन करना कानूनन अपराध है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे मामलों में छात्रों का करियर भी दांव पर लग सकता है।

आधिकारिक सूचना केवल वेबसाइट से प्राप्त करें

पुलिस ने कहा है किया है कि बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र केवल परीक्षा केंद्रों पर ही मिलेगा। इसके अलावा, कोई भी फर्जी पेपर सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूल प्रशासन या एमपी बोर्ड की वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

शिकायत कैसे करें?

यदि आपको कोई संदिग्ध पेपर मिलता है या आप ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो इन आधिकारिक नंबरों और साइटों का इस्तेमाल करें।

साइबर क्राइम भोपाल हेल्पलाइन: 9479990636

राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 1930

आधिकारिक पोर्टल: www.cybercrime.gov.in

स्थानीय मदद: आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

FAQ

  1. 1. पेपर लीक के नाम पर ठगी से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
    छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए और केवल आधिकारिक स्रोत से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
  2. 2. क्या फर्जी पेपर खरीदने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है?
    जी हां, पेपर लीक अफवाह फैलाने और पैसे लेने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
  3. 3. असली प्रश्नपत्र कहां मिलेगा?
    बोर्ड परीक्षा का असली प्रश्नपत्र केवल परीक्षा केंद्र पर मिलेगा, सोशल मीडिया पर नहीं।
ये खबरें भी पढ़िए...

10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 12 फरवरी से शुरू, 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा



एमपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

बोर्ड परीक्षा से एंट्रेंस टेस्ट तक, ये है Exam Calendar 2026

बोर्ड परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग में फिर थोक तबादले, अब 6521 लेक्चररों की अदला-बदली

Tags:
  • साइबर क्राइम
  • एमपी बोर्ड परीक्षा
  • 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम
  • सोशल मीडिया
  • भोपाल साइबर पुलिस
  • साइबर ठग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर