मध्यप्रदेश में पहली बार 83% से ज्यादा बॉन्डेड डॉक्टरों ने दी जॉइनिंग, गांवों के स्वास्थ्य केंद्रों को मिला सहारा
Aman Vaishnav | Sept 30, 2026, 07:46 IST
मध्य प्रदेश में बांडेड डॉक्टरों की रिकॉर्ड जॉइनिंग, गांव के अस्पतालों को मिले डॉक्टर
मध्य प्रदेश में इस साल 83 फीसदी से ज्यादा बांडेड डॉक्टरों ने जॉइनिंग दी है। कुल तीन हजार 118 में से दो हजार 601 डॉक्टर जिलों और ब्लॉकों में पहुंचे हैं। इसका सीधा लाभ गांवों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिल रहा है। बाकी बचे 517 डॉक्टरों को 6 अक्टूबर तक जॉइन करना होगा। सेवा न देने पर बॉन्ड शर्तों के तहत भारी पेनल्टी लगेगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिले डॉक्टर
पिछले दो वर्षों का जॉइनिंग रिकॉर्ड
साल 2025 में दो हजार 789 में से सिर्फ 1,103 डॉक्टर ही पहुंचे थे। उस दौरान जॉइनिंग का कुल आंकड़ा घटकर 39.54 फीसदी रह गया था। इस वर्ष 2026 में 83.41 फीसदी से ज्यादा डॉक्टरों ने आमद दर्ज कराई है।
6 अक्टूबर तक जॉइनिंग की अंतिम मोहलत
प्रशासन जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शेष डॉक्टरों की जॉइनिंग के प्रयास में जुटा है। विधायकों और सांसदों से भी इसके लिए जरूरी समन्वय बनाया जा रहा है। प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह इस पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला भी व्यवस्था की हर जानकारी ले रहे हैं।
जिलों और प्रमुख शहरों में डॉक्टरों की तैनाती
वहीं दतिया में 21, अशोक नगर में 38 और आगर मालवा में 18 डॉक्टर पहुंचे हैं। धार जिले में कुल 75 में से 67 डॉक्टर आ चुके हैं। भोपाल में 87 में से 76 और उज्जैन में 55 डॉक्टर पहुंचे। इंदौर में 24, ग्वालियर में 47 तथा जबलपुर में 65 डॉक्टर पहुंचे हैं।
बॉन्ड की शर्तें और पेनल्टी के सख्त नियम
निजी कॉलेज की फीस सरकार ने भरी तो 5 साल ग्रामीण सेवा अनिवार्य है। इस शर्त का उल्लंघन करने पर 25 लाख रुपए पेनल्टी लगेगी। पीजी गैर सेवारत अभ्यर्थियों को सेवा न देने पर 10 लाख रुपए देने होंगे। सेवारत और डिमॉन्स्ट्रेटर अभ्यर्थियों के लिए 5 साल सेवा न देने पर 50 रुपए लाख लगेंगे। ग्रामीण सेवा पूरी न करने पर कॉलेज में जमा मूल दस्तावेज नहीं मिलेंगे।
mp top news: खबरें काम की...एमपी में 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, सीएम की सुरक्षा में चूक के बाद हटाए गए पांढुर्णा एसपी
By Sanjay Dhiman
टैक्स समय पर जमा, फिर ब्याज क्यों? GST पोर्टल की व्यवस्था पर कर संगठनों ने उठाए सवाल
By Ramanand Tiwari
मुहाना युवक मौत केस में मानव अधिकार आयोग सख्त, IPS से जांच; 23 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
दंतेवाड़ा के जंगल में दबा था मौत का सामान, सर्चिंग में AK-47 और कुकर बम का भारी जखीरा मिला।
By VINAY VERMA
एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा
By Ramanand Tiwari
67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान
By Arun Tiwari
8 अक्टूबर को किसानों का हल्लाबोल; ट्रैक्टर से करेंगे सरकार का घेराव, गन्ना भुगतान समेत 11 मांगें को लेकर प्रदर्शन
By VINAY VERMA