MP budget 2024 : सीएम मोहन बोले- एमपी का ऐसा विकास करेंगे जो देश के विकास में योगदान देगा, जानें बजट पर क्या बोले सीएम

Arvind Sharma | Jul 03, 2024, 17:54 IST
Share
MP Budget 2024 CM Mohan Yadav statement
MP Budget 2024 CM Mohan Yadav statement

मध्य प्रदेश विधानसभा में मोहन सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया। सीएम मोहन ने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास की बेहतरी के लिए काम कर रही है। हमारे पास अच्छा बजट था । वहमने अच्छा बजट दिया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बाद वित्त विभाग संभाल रहे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा सदन में बजट पेश किया। इसके बाद प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एमपी का विकास करेंगे जो देश के विकास में योगदान देगा। आप जो आंकड़ा देख रहे हैं। राज्य की वित्तीय व्यवस्था में पुराने आंकड़े से बढ़ा है। पहली बार सरकार हर वर्ग के विकास की बेहतरी के लिए काम कर रही है। आय नहीं बढ़ती तो बजट कैसे आता। साथ ही हमने पिछली बार कहा था कि खर्चा कम किया था।

जानें क्या बोले सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि इस बार बजट का आकार भी बढ़ा है। बजट में आत्मनिर्भरता भी बढ़ी है। सभी विभागों में बिना किसी ओवरड्राफ्ट आए हुए सबको पर्याप्त धन राशि दी गई है। बल्कि सभी विभागों में 90 फीसद हमारी चिट्ठियां राशि खर्च करने के लिए दी गई। आप राशि जितनी जल्दी खर्च करें फिर राशि दी जाएगी। जीडीपी में मध्य प्रदेश सरकार का योगदान भारत सरकार की अपेक्षा के अनुसार हासिल करेंगे।

भगवान श्रीकृष्ण मध्य प्रदेश से पुराना रिश्ता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राम वन गमन पथ के साथ-साथ भगवान श्रीकृष्ण पाथेय का बड़ा प्रोजेक्ट हमने हाथ में लिया है। भगवान श्रीकृष्ण मप्र से रिश्ता पुराना है। वह पुरातन काल में अलग-अलग कारणों से मप्र में आए थे। भौगोलिक रूप से मप्र सेंटर में आता है। जब वह मथुरा, द्वारिका और असम में गए, तब वह मप्र से गुजरे। भगवान ने शिक्षा उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की। साथ ही सुर्दशन चक्र भी उन्हें मप्र में मिला था। रुक्मणी हरण के समय मप्र में युद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक महत्व के पर्यटन स्थल भी तीर्थ स्थल में बदले जाएंगे। वहीं दूसरी ओर बाबा महाकाल के महालोक का बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इस प्रकार से और भी संभावना भी रहेगी। उस पर भी काम करेंगे।

सीएम यादव ने गिनाई बजट की उपलब्धियां

  • प्रदेश में आईटी सहित अन्य उद्योग की अधिक संभावनाएं हैं।
  • वेतन-भत्तों और दूसरी ऐसी चीजों पर खर्च नहीं बढ़ाया है। व्यक्तिगत खर्चों में कटौती की पूरी कोशिश है।
  • उद्योग, हेल्थ के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान।
  • बड़े बजट में अकसर टैक्स बढ़ाया जाता है, बड़ा बजट होते हुए भी हमने कर नहीं बढ़ाया है। अधिकतर विभागों को उनकी मांग से अधिक बजट दिया।
  • स्थायी प्रकृति के निर्माण पर बजट का ज्यादा हिस्सा खर्च होगा।
  • GAIL का बड़ा निवेश मध्य प्रदेश को मिला है। लघु और कुटीर उद्योगों के लिए कई उपाय किए हैं। प्रदेश में IT सहित अन्य उद्योग की बहुत अधिक संभावनाएं हैं।
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तार की अपार संभावनाएं हैं।
  • हम प्रदेश के लिए लंबी अवधि का मिशन लेकर चल रहे हैं।
  • पर्यटन को अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर काम हो रहा है।
  • अब हम हेल्थ टूरिज्म पर भी काम कर रहे है।
  • एमपी का ऐसा विकास करेंगे जो देश के विकास में योगदान देगा।
  • नवकरणीय ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है।
  • IAS-IPS में एमपी के युवा अधिक आएं ।इसके लिए मदद, जो युवा रोजगार करना चाहते हैं ,उन्हें इसके लिए मदद देंगे।
  • राजधानी में डायरेक्ट कनेक्टिविटी बनाने पर कई योजनाएं जारी हैं। फोरलेन को सिक्सलेन तब्दील किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्र सीधे राजधानी भोपाल से जुड़ेंगे। एयर टैक्सी में दो-दो महीने की वेटिंग आ रही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कई काम शुरू किए हैं।
  • श्रीअन्न को बढ़ावा देने के लिए बड़ी धनराशि, डिंडोरी में श्रीअन्न का अनुसंधान केंद्र खोल रहे हैं।
  • गोवंश के मामले में सरकार संवेदनशील है। गौशालाओं को प्रोत्साहन देने के लिए ज्यादा धनराशि का प्रावधान।
    दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए योजना लाई गई है।
  • पशुपालन से दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए बजट तीन गुना बढ़ाया गया है।
  • सिंहस्थ 2028 के लिए अभी से बजट का प्रावधान किया है। सिंहस्थ में आने वाले श्रधालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ा रहे हैं। सिंहस्थ को ध्यान में रखकर 500 करोड़ की धनराशि दी गई है।
  • हमारे पास अच्छा बजट था । हमने अच्छा बजट दिया। विपक्ष के पास कुछ नहीं था, तो हंगामा किया। इसी वजह से विपक्ष अपना आधार खो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... Zika Virus ने बढ़ाई टेंशन , महाराष्ट्र में 6 पॉजिटिव केस , जानें बीमारी के लक्षण , प्रेग्नेंट महिलाएं को ज्यादा खतरा

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • MP Budget 2024
  • एमपी बजट 2024
  • बजट पर सीएम मोहन का बयान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच