मंत्रियों और अफसरों के बंगलों को नया रूप देगी मोहन सरकार, खर्च होंगे 55 करोड़

Rohit Sahu | Mar 12, 2025, 08:42 IST
Share
Mp budget (1)
Mp budget (1)

मध्य प्रदेश सरकार ने 19 हजार 207 करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा के लिए 5 करोड़ और अफसरों के बंगलों की मरम्मत के लिए 50 करोड़ का प्रस्ताव किया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 के लिए 19 हजार 207 करोड़ रुपए का दूसरा अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट में 7 हजार 889 करोड़ रुपए राजस्व मद (Revenue Item) में और 11 हजार 318 करोड़ रुपए पूंजीगत मद (Capital Expenditure) में रखे गए हैं। बजट में कई योजनाओं के लिए बड़े पैमाने पर राशि आवंटित की गई है, जिसमें बिजली सब्सिडी, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और नर्मदा घाटी परियोजनाएं शामिल हैं। इसी में मंत्रियों और अफसरों के बंगले संवारने के लिए सरकार 55 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

बंगलों की मरम्मत के लिए 55 करोड़ बजट

अनुपूरक बजट में से सरकार मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा के लिए 5 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वहीं अफसरों को आवंटित होने वाले एफ-टाइप से उच्च श्रेणी के बंगलों की मरम्मत के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। इसके अलावा एफ-टाइप से नीचे के बंगलों की मरम्मत के लिए सरकार 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

बिजली सब्सिडी पर भारी खर्च

राज्य सरकार ने सस्ती और मुफ्त बिजली योजनाओं के लिए 4,000 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है। जिसमें अटल गृह ज्योति योजना के तहत विद्युत मंडल को सहायता के लिए 622.45 करोड़ रुपए। अटल कृषि ज्योति योजना के तहत 1,991.78 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। साथ ही 5 एचपी तक के पंपों और थ्रेशर व एक बत्ती कनेक्शन को मुफ्त बिजली देने के लिए 386 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं।

MSME क्षेत्र के निवेशकों के लिए 1075.80 करोड़

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार ने MSME क्षेत्र के निवेशकों को प्रोत्साहन राशि के लिए 1 हजार 75 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

  • औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग: 726 करोड़ रुपए
  • सड़कों की मरम्मत: 800 करोड़ रुपए
  • ग्रामीण विकास: 805 करोड़ रुपए
  • पुलों की मरम्मत: 400 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री देवड़ा ने पेश किया अनुपूरक बजट, सड़कों और पुलों के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान

नर्मदा घाटी विकास और जल संसाधन परियोजनाएं

  • नर्मदा घाटी विकास परियोजनाओं के लिए: 2 हजार 881 करोड़ रुपए
  • जल संसाधन विभाग की परियोजनाओं के लिए: 1 हजार करोड़ रुपए
  • सांवेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना: 150 करोड़ रुपए

वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ा बजट

मध्य प्रदेश में 9 टाइगर रिजर्व और 24 से अधिक वन्यजीव अभ्यारण हैं। सरकार ने वन्यजीव पर्यावास के विकास के लिए 6,800 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया है।

  • केंद्र से राजस्व मद (Revenue Items): 3 हजार 159 करोड़ रुपए
  • राज्य से राजस्व मद (Revenue Items) : 3 हजार 572 करोड़ रुपए
  • वानिकी एवं वन्यजीव विकास के लिए: 293 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें: MP बजट: 1 लाख नौकरियों से मकानों तक, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए क्या होगा खास

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Bhopal
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • अनुपूरक बजट को मंज़ूरी
  • Collector Bunglow
  • नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण
  • mp vidhansabha
  • cm mohan yadav
  • MP Budget 2025-26
  • mp budget 2025 live
  • mp budget 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा