बजट के पिटारे में एमपी के कर्मचारियों के लिए क्या है राहत, नाराजगी दूर करेगी सरकार की तुरुप चाल!
Sanjay Sharma | Published:
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश बजट 2026 में सरकारी कर्मचारियों को 58% डीए और 8 महीने के बकाया एरियर की सौगात मिल सकती है। सरकार ने ऐसे संकेत भी दिए हैं। जानिए वेतन में कितनी होगी बढ़ोतरी।
News in Short
- मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में 58% डीए बढ़ोतरी का प्रस्ताव।
- जुलाई 2025 से कर्मचारियों को बकाया 3% डीए एरियर का भुगतान मिलेगा।
- कर्मचारियों के वेतन में 500 से 4500 रुपये तक की वृद्धि होने की संभावना।
- सरकार पर 1032 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा डीए भुगतान से।
- कर्मचारियों को राहत देने के लिए सरकार बजट में डीए और वेतन विसंगतियां दूर करने का ऐलान कर सकती है।
News in Detail
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के बजट से कर्मचारी वर्ग को अपनी मांग पूरी होने की उम्मीद है। प्रदेश के कर्मचारी केंद्र के समान मंहगाई भत्ता बढ़ाने की मांग तो कर ही रहे हैं, वे बीते आठ माह से बकाया 5 प्रतिशत डीए का बकाया एरियर भी मांग रहे हैं।
ऐसे में बजट सत्र में कर्मचारियों को बकाया डीए के भुगतान से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार कर्मचारियों के लिए बजट के पिटारे से क्या देने जा रही है ये तो राज्य विधानसभा में बुधवार को ही सामने आएगा। फिलहाल कर्मचारियों में बढ़ती नाराजगी को दूर करने के लिए सरकार बजट में डीए के बकाया एरियर के भुगतान की तुरुप चाल चल सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें..
नौकरी बदलने पर अब वेतन-भत्तों की वसूली नहीं, बजट बहस के जवाब में की अहम घोषणा
15 फीसदी बड़ा होगा इस साल एमपी का बजट, पेपरलैस बजट को इन अफसरों ने बनाया खास
6.45 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
यानी कर्मचारियों को बकाया 3 प्रतिशत डीए का भुगतान एरियर के रूप में होगा। इससे कर्मचारियों को 8 माह के बकाया डीए का लाभ मिल सकेगा। जबकि फरवरी 2026 से कर्मचारियों को नियमित 58 प्रतिशत डीए मिलने लगेगा।
वेतन में होगा 4500 रुपए तक इजाफा
कर्मचारियों को मिलने वाले डीए यानी डेयरनेस अलाउंस ( मंहगाई भत्ता) का आंकलन करते हैं। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की संख्या लगभग 6.45 लाख है। इन्हें मूल वेतन पर 55 फीसदी DA दिया जा रहा है। जबकि 3 फीसदी का भुगतान जुलाई 2025 से बकाया है। बकाया 3 फीसदी DA की गणना प्रदेश के सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के औसत मूल वेतन के आधार पर 500 से 4500 रुपए होती है।
डीए भुगतान से 1032 करोड़ का भार
कर्मचारियों को बजट से आस
यह खबरें भी पढ़ें..
मोहन सरकार का तीसरा अनुपूरक बजट : 19,287 करोड़ का पैकेज, कर्ज और विकास दोनों पर फोकस
बजट सत्र में कांग्रेस का आक्रामक तेवर : जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
फैक्ट फाइल...
- कुल DA 58% (55% + 3% बकाया) की वृद्धि होगी।
- एरियर का भुगतान जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के 8 माह के लिए होगा।
- 3% बकाया डीए मिलने से कर्मचारियों के वेतन में बढ़ेंगे 500 से 4500 रुपए।
- डीए का एरियर रोकने से प्रदेश सरकार हर माह बचा रही 129 करोड़ से ज्यादा।
- 8 माह के एरियर भुगतान से खजाने पर आएगा 1032 करोड़ का भार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari