मप्र के बजट में इंदौर का 10 बार नाम, मेट्रो के साथ ही सिंहस्थ बजट से भी काम
Sanjay Gupta | Feb 18, 2026, 20:58 IST
mp-budget-indore
मध्यप्रदेश का 2026-27 का बजट पेश किया गया, जिसमें इंदौर का 10 बार जिक्र किया गया। मेट्रो, सिंहस्थ 2028 और इंदौर-पीथमपुर परियोजना के लिए प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा, इंदौर के शहरी विकास के लिए भारी राशि आवंटित की गई है।
INDONE. मध्यप्रदेश की मोहन सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट बुधवार को विधानसभा में पेश हुआ। वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश का 4.38 लाख का बजट पेश किया। इसमें प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का 10 बार जिक्र किया गया। साथ ही कई अहम प्रावधान किए गए।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि बजट भाषण में इंदौर का 10 बार उल्लेख होना शहर के विकास के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत @2047' के व्यापक दृष्टिकोण से यह बजट है। इसमें इंदौर को न केवल प्रदेश बल्कि देश के एक प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में सुदृढ़ करने का रोडमैप है।
एमपी बजट 2026-27: लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान, लाड़ली लक्ष्मी को भी सौगात
एमपी बजट 2026-27 : युवा, किसान से लेकर लाड़ली बहनों तक जानें किसको क्या मिला
एमपी बजट 2026-27 पर कमलनाथ का हमला: बोले- वादे गायब, जनता निराश
बजट में शहरी अधोसंरचना: 21 हजार 562 करोड़ के नगरीय निकाय प्रावधान है। इससे स्मार्ट सिटी, इलेक्ट्रिक बसें और आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट को मजबूती मिलेगी। इसमें इंदौर को काफी राशि मिलेगी। वहीं प्रदेश में बनने वाले 10 लाख नए घरों का सर्वाधिक लाभ इंदौर को मिलेगा। सांसद लालवानी ने कहा कि कैपिटल इन्वेस्टमेंट और अधोसंरचना पर केंद्रित यह बजट इंदौर को देश के सबसे आधुनिक और निवेश-अनुकूल महानगर के रूप में स्थापित करेगा।
विकसित भारत 2047 के तहत काम
एमपी बजट 2026-27: लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान, लाड़ली लक्ष्मी को भी सौगात
इंदौर के लिए बजट में यह है...
- कनेक्टिविटी और सिंहस्थ 2028: इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन (1,164 करोड़) और ग्रीनफील्ड हाईवे (1,370 करोड़) के लिए राशि
- इंदौर, भोपाल मेट्रो के लिए राशि।
- इकोनॉमिक कॉरिडोर: 2,360 करोड़ रुपए की इंदौर-पीथमपुर परियोजना।
- प्लग एंड प्ले पार्क और 5 नए आईटी पार्क युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलेंगे।
- मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी: इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन और नई टाउनशिप नीति ।
एमपी बजट 2026-27 : युवा, किसान से लेकर लाड़ली बहनों तक जानें किसको क्या मिला
एमपी बजट 2026-27 पर कमलनाथ का हमला: बोले- वादे गायब, जनता निराश
इन नीतियों से इंदौर को मिलेगा बड़ा हिस्सा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari