/sootr/media/media_files/2026/03/03/mp-bus-fare-hike-holi-bhopal-lucknow-mumbai-tickets-price-2026-03-03-09-14-02.jpg)
होली के रंगों के बीच यात्रियों की जेब बेरंग हो रही है। घर जाने की मजबूरी अब आम आदमी के लिए बहुत महंगी साबित हो रही है। बस ऑपरेटरों ने इस मौके को लूट के अवसर में बदल दिया है।
मध्य प्रदेश में होली के मौके पर लाखों लोग अपने घरों को वापस आ रहे हैं। इसी मौके का फायदा उठाकर बस ऑपरेटर्स यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। भोपाल से लखनऊ तक बस का किराया ऑनलाइन ऐप्स पर 8 हजार 899 रुपए तक पहुंच गया है। ये किराया सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना ज्यादा है।
/sootr/media/post_attachments/4180e3c9-ca5.png)
चार गुना बढ़ाया किराया
त्योहार के दौरान घर पहुंचने की जल्दबाजी में यात्रियों के पास बहुत कम विकल्प होते हैं। ऑपरेटर्स इसी का फायदा उठा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर भोपाल से सतना जाने का सामान्य किराया 1 हजार से 1 हजार 200 रुपए के आसपास होता है। यही किराया अब रेड बस ऐप पर बढ़कर 4 हजार 500 रुपए हो गया है। यानी चार गुना बढ़ा दिया गया है।
वहीं, भोपाल से रीवा जाने वाली एक बस का किराया 6 हजार रुपए तक पहुंच चुका है। देव हाई स्पीड ट्रैवल्स में 4 हजार 500 रुपए और अंजुमन ट्रैवल्स में 5 हजार रुपए तक किराया लिया जा रहा है। वहीं सामान्य दिनों में ये यात्रा 900 से 1,200 रुपए में पूरी हो जाती थी।
/sootr/media/post_attachments/7b403c06-f6a.png)
भोपाल से मुंबई के लिए बढ़ा किराया
भोपाल से मुंबई के लिए रतन टूर एंड ट्रैवल्स 6 हजार 6 रुपए तक किराया ले रहा है। जबकि आम दिनों में यही टिकट 1400 से 1700 रुपए में मिल जाता था। वहीं भोपाल से लखनऊ के लिए बेटवंटी ट्रैवल्स का किराया बढ़कर 8 हजार 899 रुपए तक पहुंच गया है। ये किराया सामान्य किराए 1400 से 1800 रुपए से कहीं ज्यादा है।
/sootr/media/post_attachments/5cc8d10d-8f9.png)
बुकिंग ऐप्स पर परिवहन विभाग का नियंत्रण नहीं
सबसे बड़ी समस्या यह है कि, ऑनलाइन बस बुकिंग ऐप्स पर दिखाए जा रहे किराए पर परिवहन विभाग का सीधा नियंत्रण नहीं है। किराया तय करने का पूरा अधिकार बस ऑपरेटर के पास होता है। ऐप्स उसी तय दर को अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाते हैं। त्योहारों के दौरान जब यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो किराया भी बढ़कर मनचाहे स्तर पर पहुंच जाता है।
भोपाल आरटीओ अधिकारी जितेंद्र शर्मा का कहना है कि, यदि किसी यात्री को किराए को लेकर कोई शिकायत हो, तो वह सीधे उनके कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
बस ओनर्स एसोसिएशन के महामंत्री क्या बोले?
मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन हैं। उन्होंने कहा है कि जो बसें स्टेज कैरिज (सामान्य यात्रा बस) के रूप में चल रही हैं, वे किसी भी तरह से किराए में कोई अनियमितता नहीं कर रही हैं। जो गाड़ियां ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर अवैध रूप से स्टेज कैरिज के रूप में चल रही हैं, वे ही ज्यादा किराया ले रही हैं। इन गाड़ियों पर कोई भी नियंत्रण नहीं है।
/sootr/media/post_attachments/391aa058-efd.png)
सीएम ने एक दिन पहले ही दिया था आदेश
रविवार, 1 मार्च को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस अधीक्षकों और आईजी से बात की थी। उन्होंने कहा था कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से बस ऑपरेटर्स ज्यादा किराया ले रहे हैं। ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि त्योहारों के वक्त हमें ज्यादा संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। ऐसी परेशानियों को रोकना चाहिए।
/sootr/media/post_attachments/98e85709-7f4.png)
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: ये गांव जहां रंगों से नहीं, दिलों से खेली जाती है होली
एमपी की रंग पंचमी से लेकर राजस्थान की शाही होली तक, जानें भारत के अलग-अलग राज्यों के अंदाज
नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू, जानें पूरे रूट का किराया
भारत टैक्सी ऐप से मिलेगी मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा, किराया भी कम
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us