मप्र उपचुनाव : प्रचार नहीं करेंगे कमलनाथ, सामने आई ये बड़ी वजह
Sandeep Kumar | Nov 04, 2024, 16:02 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-04T155252.366
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का बुदनी और विजयपुर का दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि वे अब प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रचार करने नहीं जाएंगे...
एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ( Former Chief Minister Kamal Nath ) अब बुदनी और विजयपुर उपचुनाव में प्रचार करने नहीं जाएंगे। बताया जा रहा है कि कमलनाथ अपने स्वास्थ्य के चलते प्रचार करने नहीं जाएंगे। कमलनाथ चार दिवसीय दौरे पर चुनाव प्रचार करने वाले थे। आज अचानक उनके दौरे का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। बुदनी और विजयपुर (Budni and Vijaypur ) में कमलनाथ की जनसभा होने थीं लेकिन अब जनसभा रद्द कर दी गई है।
शिवराज को लगे वर्षों, तो मोहन ने सिर्फ दस महीने.. कमलनाथ का BJP पर तंज
मध्य प्रदेश की दो विधानसभा बुदनी और विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता ताकत झोंकेंगे। पार्टी के स्टार प्रचार सचिन पायलट (Sachin Pilot ) भी आएंगे। वे 9 और 10 नवंबर को बुदनी और विजयपुर में हुंकार भरेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 6, 7 और 8 नवंबर को दोनों विधानसभा सीट पर जनसभा करेंगे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ( Rajya Sabha MP Vivek Tankha ) भी कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार करते नजर आएंगे।
MP : उपचुनाव के बीच 6.5 लाख मतदताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए
कांग्रेस की शिकायत पर हटाए गए कराहल जनपद सीईओ, जानें क्या है मामला
शिवराज को लगे वर्षों, तो मोहन ने सिर्फ दस महीने.. कमलनाथ का BJP पर तंज
ऐसा था कमलनाथ के दौरे का कार्यक्रम 4 नवंबर 2024 को भोपाल आगमन था। 5 नवंबर 2024 को बुदनी विधानसभा में जनसभा। 5 नवंबर 2024 को भेरूंदा बुदनी विधानसभा में जनसभा। 6 नवंबर 2024 को करहल, विधानसभा विजयपुर में जनसभा
कांग्रेस के ये नेता उपचुनाव में झोकेंगे ताकत
MP : उपचुनाव के बीच 6.5 लाख मतदताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए
कांग्रेस की शिकायत पर हटाए गए कराहल जनपद सीईओ, जानें क्या है मामला
FAQ
- कमलनाथ का दौरा क्यों रद्द हुआ ?
कमलनाथ का दौरा उनके स्वास्थ्य कारणों से रद्द हुआ है, जिसके चलते वे बुदनी और विजयपुर में उपचुनाव के लिए प्रचार नहीं कर सकेंगे। - कमलनाथ के दौरे का कार्यक्रम क्या था ?
कमलनाथ का चार दिवसीय दौरा 4 नवंबर 2024 को भोपाल आगमन से शुरू होना था, जिसमें बुदनी और विजयपुर विधानसभा में 5 और 6 नवंबर को जनसभाएं आयोजित होने की योजना थी। - बुदनी और विजयपुर उपचुनाव कब होंगे?
बुदनी और विजयपुर में उपचुनाव के लिए तारीख 13 नवंबर को मतदान है, जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। - कौन से अन्य नेता उपचुनाव में प्रचार करेंगे ?
उपचुनाव में कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता, जैसे सचिन पायलट (9 और 10 नवंबर), नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (6, 7 और 8 नवंबर), पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी प्रचार के लिए उपस्थित होंगे।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman