मोहन कैबिनेट में किसानों को दालों पर मिलेगा बोनस! बाल विकास योजना पर हो सकती है चर्चा

Aman Vaishnav | May 05, 2026, 09:44 IST
Share
mp cabinet meeting pulses production bonus farmers
mp cabinet meeting pulses production bonus farmers

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज, 05 मई को कैबिनेट बैठक होने वाली है। इस बैठक में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को बोनस देने पर मुहर लग सकती है।

News In Short

  • आज, 05 मई को किसानों को दलहन पर अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय लिया जा सकता है।
  • 2030 तक दलहन पैदावार को 350 लाख टन तक पहुंचाने पर चर्चा हो सकती है।
  • प्रदेश में नई दाल मिलें स्थापित करने की योजना को मंजूरी मिल सकती है।
  • PWD और बाल विकास की योजनाओं को 5 साल बढ़ाने पर फैसला हो सकता है।

News In Detail

मध्यप्रदेश में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार आज, 05 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दलहनी फसलों पर बोनस देने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं को आगे बढ़ाने से जुड़ा प्रस्ताव भी आ सकता है।

दलहन उत्पादन में सरकार का लक्ष्य

सरकार का मकसद है कि प्रदेश को दलहन उत्पादन में देश में सबसे आगे लाया जाए। इसी के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए बोनस योजना बनाई जा रही है। केंद्र सरकार भी राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के तहत उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है।

इस मिशन का लक्ष्य है कि 2030-31 तक देश में दलहन उत्पादन 242 लाख टन से बढ़ाकर 350 लाख टन किया जाए। साथ ही खेती के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीन का रकबा भी बढ़ाया जाए।

खास ध्यान उन इलाकों पर दिया जा रहा है जहां धान कटाई के बाद खेत खाली पड़ जाते हैं।

सरकार की दलहन बोनस योजना

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार जल्द ही दलहन बोनस योजना ला सकती है। इस योजना के तहत पहले चरण में मसूर और उड़द की फसल उगाने वाले किसानों को प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस मिलेगा।

वहीं दूसरे चरण में चना और तुअर की उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को बोनस दिया जाएगा। यह बोनस बाजार मूल्य से अतिरिक्त होगा, ताकि किसानों को दलहन की खेती करने के लिए प्रेरित किया जा सके। प्रदेश में पांच नई दाल मिलों की भी स्थापना की योजना है।

बाल विकास और लोक निर्माण योजना पर चर्चा

इसके अलावा महिला बैठक (मोहन कैबिनेट की बैठक आज) में बाल विकास और लोक निर्माण विभाग की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है। इन योजनाओं को अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी भी दी जा सकती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मोहन कैबिनेट ने छात्रवृत्ति राशि में की बढ़ोतरी, ओबीसी के छात्रों को अब मिलेंगे 10 हजार प्रति माह

एमपी में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, MBBS और PG की 1700 से ज्यादा सीटें बढ़ाने की तैयारी

एमपी सरकार की शौर्य संकल्प योजना से सेना-पुलिस की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, जानें किसे मिलेगा लाभ

तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • केंद्र सरकार
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • राज्य सरकार
  • दलहन
  • लोक निर्माण विभाग
  • मोहन कैबिनेट की बैठक आज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई