नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले तत्काल हो 27% ओबीसी आरक्षण, राजीव गांधी का नाम हटाना RSS मानसिकता
Sanjay Gupta | Sept 02, 2026, 14:04 IST
mp cabinet rgpv name change split
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इंदौर में राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए बुधवार को इंदौर आओ। इस दौरान उन्होंने द सूत्र से ओबीसी आरक्षण, भर्ती, सीएम के ढाई लाख पद भर्ती, भोपाल में चल रहे आंदोलन सहित कई मुद्दों पर बात की।
मप्र सरकार ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालयके नाम से राजीव गांधी का नाम हटाने की मंजूरी दे दी है। साथ ही कैबिनेट ने इसे तीन हिस्सों में बांटने की मंजूरी दी है। अब यह यूनिवर्सिटी मध्य प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय भोपाल, मालवा प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय उज्जैन और महाकौशल प्रौद्योगिकी एवम कौशल विश्वविद्यालय जबलपुर के रूप में काम करेगी। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति ली है।
उमंग सिंघार ने बुधवार को इंदौर दौरे में कहा कि देश में जिन लोगों ने काम किया। देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति दी, वह राजीव गांधी थे। क्या हम इतिहास में ऐसे नेता जो देश के लिए शहीद हुए, उनका नाम हटाना चाहते हैं।
उनकी जगह क्या मोहन सरकार ऐसे लोगों का नाम देना चाहते हैं जिन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया। यह देश के महान नेताओं के खिलाफ साजिश है। ये नाम हटा सकते हैं लेकिन दिलों से राजीव जी को नहीं हटा सकते हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और यह आरएसएस की मानसिकता से मोहन सरकार काम कर रही है।
![RGPV Biannual Engineering Admissions | MP Seats Fill]()
सिंघार ने ओबीसी आरक्षण पर कहा कि सरकार को 13 फीसदी होल्ड पद तत्काल ओबीसी को देना चाहिए। मप्र में ओबीसी की जनसंख्या 52 फीसदी है और यह उनका अधिकार है।
अब फैसला सरकार को लेना है। आरक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू होनी चाहिए। सीएम मोहन यादव ने हाल ही में कहा था कि सरकार दो साल में ढाई लाख पदों पर भर्ती करेगी। इस पर सिंघार ने कहा कि बीजेपी सरकार के बयान समय-समय पर बदलते रहते हैं।
मेनीफेस्टो में 1.50 लाख भर्ती की बात कही थी। पीएससी में साल में दो बार भर्ती की बात कही थी, वहीं 13 फीसदी पद होल्ड हैं।
इन वादों की जगह सरकार यह बताएं कि 13 फीसदी होल्ड पद कब ओबीसी को देंगे। ओबीसी के नाम पर सीएम बनें हैं और उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। सरकार चाहे तो एक साल में क्या एक दिन में 24 घंटे में यह नियुक्तियां कर सकती हैं।
सिंघार ने कहा कि मप्र में भर्ती घोटाले हो रहे हैें लेकिन इसकी जांच नहीं हो रही है। इसका कारण है कि खुद सरकार और उनके मंत्री इसमें लिप्त है। या तो जांच होती नहीं और होती है तो फिर इसकी रिपोर्ट विधानसभा और आमजन को नहीं बताई जाती है।
राहुल गांधी के आयोजन में जगह को लेकर आ रहे विवाद पर सिंघार ने कहा कि कांग्रेस सक्षम है। वह यह आयोजन अपने स्तर पर करा सकती है। युवा संवाद के लिए राहुल जी आएंगे, सरकार कुछ भी बहाने करे, उससे फर्क नहीं पड़ता है। जिन युवाओं को बीजेपी ने नौकरी नहीं दी वह सभी युवा, पीड़ित राहुल के आयोजन में आएंगे।
सिंघार ने कहा कि बीजेपी सरकार को जेन जी और अल्फा दोनों से डर है। तभी रात को 11 बजे पीएम हैलो फ्रेंड्स बोलते हैं। जेन जी और अल्फा बदलाव चाहते हैं, वह नेताओं के बयान, भाषण नहीं सुनना चाहते हैं।
वहीं भोपाल में वर्ग ए, वर्ग टू शिक्षकों के अनशन को लेकर सिंघार ने कहा कि यह हालत है। सात दिन से धरना चल रहा है और सीएम और ना ही कोई मंत्री उनसे मिलने गया। किसी प्रतिनिधि तक को चर्चा के लिए नहीं भेजा गाया है। सरकार साफ करें कि वह युवाओं को नौकरी देना चाहती है कि या नौकरी से हटाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें...
ओबीसी क्रीमी लेयर पर केंद्र को सुप्रीम झटका, कोर्ट ने पुराने फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार
दक्षिण भारत को टक्कर दे रहा छत्तीसगढ़, नारियल की खेती से छाप रहा नोट
मध्यप्रदेश लाइव अपडेट: रायसेन जेल में मची अफरा-तफरी, प्रहरी पर फायरिंग
इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशनल फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क में कस्टम कर्मचारी भी शामिल
राजीव गांधी का नाम हटाने पर क्या बोले सिंघार
उनकी जगह क्या मोहन सरकार ऐसे लोगों का नाम देना चाहते हैं जिन्होंने आजादी के लिए कुछ नहीं किया। यह देश के महान नेताओं के खिलाफ साजिश है। ये नाम हटा सकते हैं लेकिन दिलों से राजीव जी को नहीं हटा सकते हैं। हम इसकी निंदा करते हैं और यह आरएसएस की मानसिकता से मोहन सरकार काम कर रही है।
RGPV Biannual Engineering Admissions | MP Seats Fill
ओबीसी आरक्षण पर क्या बोले सिंघार
अब फैसला सरकार को लेना है। आरक्षण की प्रक्रिया जल्द शुरू होनी चाहिए। सीएम मोहन यादव ने हाल ही में कहा था कि सरकार दो साल में ढाई लाख पदों पर भर्ती करेगी। इस पर सिंघार ने कहा कि बीजेपी सरकार के बयान समय-समय पर बदलते रहते हैं।
मेनीफेस्टो में 1.50 लाख भर्ती की बात कही थी। पीएससी में साल में दो बार भर्ती की बात कही थी, वहीं 13 फीसदी पद होल्ड हैं।
इन वादों की जगह सरकार यह बताएं कि 13 फीसदी होल्ड पद कब ओबीसी को देंगे। ओबीसी के नाम पर सीएम बनें हैं और उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। सरकार चाहे तो एक साल में क्या एक दिन में 24 घंटे में यह नियुक्तियां कर सकती हैं।
भर्ती घोटाले , युवा सड़कों पर
राहुल गांधी के आयोजन के लिए सक्षम कांग्रेस
जेन जी , अल्फा का डर है बीजेपी को
भोपाल में अनशन, कोई मिलने भी नहीं गया
ये भी पढ़ें...
ओबीसी क्रीमी लेयर पर केंद्र को सुप्रीम झटका, कोर्ट ने पुराने फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार
दक्षिण भारत को टक्कर दे रहा छत्तीसगढ़, नारियल की खेती से छाप रहा नोट
मध्यप्रदेश लाइव अपडेट: रायसेन जेल में मची अफरा-तफरी, प्रहरी पर फायरिंग
इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशनल फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क में कस्टम कर्मचारी भी शामिल
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar