MP में मानसून की दस्तक जल्द, राजस्थान-CG में आंधी-तूफान का अलर्ट!

Amresh Kushwaha | Jun 04, 2026, 07:23 IST
Share
weather update 29 march madhya pradesh chhattisgarh rajasthan
weather update 29 march madhya pradesh chhattisgarh rajasthan

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश हो रही है, तो कहीं पारा 42 डिग्री के पार है।

Weather Update: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कहीं आंधी-बारिश का दौर जारी है, तो कहीं उमस और गर्मी बरकरार है। एमपी में 20 जून से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। वहां आज 35 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है।

छत्तीसगढ़ में भी रायपुर समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी के आसार हैं। रायपुर और बिलासपुर में पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया है। उधर राजस्थान में नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम उलट-पुलट हो गया है। बूंदी में तूफानी बारिश हुई, जिससे बत्ती गुल हो गई।

हालांकि, राजस्थान में 8 जून से पारा फिर तेजी से चढ़ेगा। बीकानेर और जैसलमेर में तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है। तीनों राज्यों के लोग फिलहाल इस बदलते मौसम से परेशान हैं।

मध्यप्रदेश मौसम रिपोर्ट - 07 जून 2026:

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट (MP Weather Updates)

केरल के रास्ते देश में दाखिल होने के बाद मानसून ने तेजी पकड़ ली है। शनिवार तक यह कर्नाटक और तमिलनाडु पार कर गोवा पहुंच गया। अब जल्दी ही मानसून महाराष्ट्र तक पहुंच जाएगा। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी मानसून की एंट्री 20 जून से पहले हो सकती है।

तेज आंधी और बारिश का दौर

प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से तेज आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। नर्मदापुरम, सिवनी, सीहोर, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश हुई। आंधी की वजह से पेड़ गिरने और टीनशेड टूटने की घटनाएं भी हुईं। मौसम विभाग ने रविवार को करीब 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रभावित जिले और रफ्तार

भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले प्रभावित हैं। आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

गर्मी के साथ मौसम का मिजाज

प्रदेश में पारे में बढ़ोतरी के साथ मौसम गर्म बना हुआ है। नौगांव में सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सागर में 41.5, दतिया में 41.4, खजुराहो-दमोह में 41, गुना में 40.6, खंडवा में 40.5 और खरगोन में 40.4 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ।

प्रमुख शहरों में तापमान

मुख्य शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 40.4, जबलपुर में 40.1, भोपाल में 38.8, उज्जैन में 38 और इंदौर में 37.4 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड किया गया।

मानसून की संभावित एंट्री

मध्य प्रदेश में मानसून सामान्यत: 15 जून को दस्तक देता है। साल 2025 में यह 16 जून को एंट्री हुआ था और विदाई 15 अक्टूबर को हुई थी। केरल में मानसून आने के 15 दिन बाद आमतौर पर प्रदेश में भी बारिश शुरू हो जाती है। इस बार केरल में 4 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, इसलिए एमपी में मानसून की एंट्री 20 जून से पहले होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम रिपोर्ट - 07 जून 2026:

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट (CG Weather Update)

      छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम थोड़ा बदलता रहेगा। शुक्रवार दोपहर रायगढ़ में अचानक तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

      रायपुर में बादल और आंधी

      रायपुर समेत कई जिलों में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी के आसार हैं।

      तापमान की स्थिति

      पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। रायपुर और बिलासपुर सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रारोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

      तेज हवाओं की संभावना

      मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने और आंधी के साथ बारिश की भी संभावना है।

      रायपुर का मौसम

      रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक, बारिश या धूलभरी आंधी की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

      राजस्थान मौसम रिपोर्ट -07 जून 2026:

      राजस्थान मौसम अपडेट (Rajasthan Weather Update)

          राजस्थान में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। प्री-मानसून की गतिविधियों के चलते कहीं आंधी-बारिश हो रही है तो कहीं भीषण गर्मी का असर नजर आ रहा है। IMD ने राज्य के कई हिस्सों में इस अचानक मौसम बदलाव के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।

          नए परिसंचरण तंत्र का असर

          मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, एक नया साइकोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हुआ है और पंजाब के आसपास बने ऊपरी हवा के चक्रवाती तंत्र ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम उलट-पुलट कर दिया।

          पिछले 24 घंटे का हाल

          अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में पिछले 24 घंटे में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है, जिससे धूलभरी आंधी और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

          तापमान में उतार-चढ़ाव

          प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। आंधी और बारिश वाले इलाकों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम है, जबकि सीमावर्ती जिलों में अभी भी तेज धूप बरकरार है। हवा में सापेक्षिक आर्द्रता 40 से 100 प्रतिशत तक बनी हुई है, जिससे उमस और चिपचिपी गर्मी बढ़ गई है।

          बूंदी में तूफानी बारिश

          बूंदी में कल देर रात से तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इस तूफानी मौसम की वजह से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली।

          जयपुर का मौसम

          जयपुर और आसपास के इलाकों में शनिवार शाम से बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। अगले 24 घंटे में शहर में आंशिक बादल, मेघगर्जन और हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना है। शनिवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश और तेज हवाओं के चलते रविवार को तापमान गिरकर अधिकतम 38 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

          आगामी 8 जून से मौसम का गियर बदलेगा

          IMD के अनुसार आंधी-बारिश की गतिविधियां 7 जून तक सक्रिय रहेंगी। 8 जून से तापमान में 2-3 डिग्री की तेजी से बढ़ोतरी होगी। 8 से 10 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और फलौदी में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। राहत की बात यह है कि 11 जून से नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे जून के दूसरे सप्ताह के अंत में मौसम फिर बदल सकता है।

          ये खबर भी पढ़िए...

          गर्मी ने छुड़ाए पसीने! पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, तीनों राज्यों में लू का अलर्ट

          MP-CG-Rajasthan Weather: तीनों राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी

          MP-CG-Rajasthan: मध्य भारत में गर्मी का कहर! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

          MP-CG-Rajasthan Weather: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, तीन राज्यों में हीटवेव अलर्ट!

          Tags:
          • MP Weather update
          • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
          • Weather update
          • मौसम अपडेट
          • मध्यप्रदेश मौसम अपडेट
          • Rajasthan weather update
          • राजस्थान मौसम अपडेट
          • CG Weather Update
          गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
          mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

          By Sanjay Dhiman

          mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
          झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

          By Sanjay Gupta

          झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
          बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

          By Arun Tiwari

          बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

          By Jitendra Shrivastava

          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

          By Jitendra Shrivastava

          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

          By Jitendra Shrivastava

          Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
          मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

          By VINAY VERMA

          मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती