MP की सांसदों में लता, विधायकों में गायत्री सबसे अमीर, CG में भावना सबसे धनाढ्य...जानें किन पर केस

Ravi Kant Dixit | May 07, 2025, 07:30 IST
Share
mp-cg-richest-mps-mla
AI Generated Image Photograph: (the sootr)

देश में 513 महिला सांसदों और विधायकों में से 17 ने खुद को अरबपति घोषित किया है। एडीआर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों-विधायकों के आंकड़े दिलचस्प हैं। इस रिपोर्ट का 'द सूत्र' ने किया खास विश्लेषण

BHOPAL. देश की महिला सांसदों और विधायकों का पूरा लेखा-जोखा सामने आया है। देश में कुल 513 महिला सांसद और विधायक हैं, जिसमें से 512 ने हलफनामे पेश किए हैं। इससे पता चलता है कि देशभर में 28 फीसदी यानी कुल 143 महिला विधायकों और सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, कुल 17 महिला सांसद और विधायक हैं, जिन्होंने खुद को अरबपति घोषित किया है।

इन 17 अरबपति सांसदों और विधायकों में लोकसभा की 75 महिला सांसदों में से छह, राज्यसभा की 37 में से तीन और राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं की 400 महिला विधायकों में से आठ शामिल हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म यानी एडीआर की ताजा रिपोर्ट में ये आंकड़े सामने आए हैं। 'द सूत्र' ने इस रिपोर्ट के आधार पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिला सांसदों-विधायकों के आंकड़ों का विश्लेषण किया है, जिसमें कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं।

पढ़िए ये खास रिपोर्ट...

छह विधायकों ने पार्टी छोड़ी, एमपी से निर्मला

877aae8e-0f3
877aae8e-0f3


सबसे पहले तो बात दल बदल की करते हैं। देश में चुनाव के बाद छह महिला विधायकों ने पाला बदला है। इनमें बिहार की तीन, गोवा, कर्नाटक और मध्यप्रदेश की एक-एक महिला विधायक शामिल हैं। इनमें मध्यप्रदेश की बीना विधानसभा से विधायक निर्मला सप्रे हैं। निर्मला कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीती थी, बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। हालांकि अभी भी उनकी पार्टी को लेकर असमंजस बना हुआ है।

एमपी की 7, सीजी की 3 नेत्रियों पर केस

आपराधिक प्रकरणों की बात करें तो मध्य प्रदेश की 36 महिला सांसदों-विधायकों में से 7 पर आपराधिक केस दर्ज हैं। ऐसे ही छत्तीसगढ़ की 24 महिला सांसदों-विधायकों में से 3 पर आपराधिक केस है। तेलगांना इस मामले में टॉप पर है, जहां की 12 महिला सांसदों-विधायकों में से 8 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो 42 फीसदी होता है।

b7319c04-c33
b7319c04-c33


लता और राजे पर 17-17 करोड़ की संपत्ति

बात संपत्ति की करें तो MP की 36 महिला सांसदों-विधायकों के पास कुल 173 करोड़ रुपए की संपत्ति है। यहां महिला सांसदों में सबसे अमीर सागर सांसद लता वानखेड़े हैं, जिनके पास 17 करोड़ की प्रॉपर्टी है। ऐसे ही विधायकों में देवास से विधायक गायत्री राजे हैं। इनके पास भी 17 करोड़ की संपत्ति है। CG की 24 नेत्रियों पर 117 करोड़ की प्रॉपर्टी है। CG में पंडरिया से बीजेपी विधायक भावना बोहरा पर 33 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। कोरबा से कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत के पास 17 करोड़ की प्रॉपर्टी है। वहीं, छत्तीसगढ़ की एक मात्र महिला मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के पास 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।

देश: टॉप फाइव अमीर नेत्री

741a0b51-795
741a0b51-795


उत्तरप्रदेश से समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन के पास 1578 करोड़+
आंध्र प्रदेश विधानसभा में कोवूर से टीडीपी की विधायक प्रशांति रेड्डी पर 716 करोड़+
आंध्र प्रदेश विधानसभा में कडपा से टीडीपी की विधायक माधवी रेड्डप्पा गारी पर 388 Crore+
आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेल्लीमार्ला से जनसेना पार्टी की विधायक लोकम नागा माधवी पर 291 Crore+
उत्तरप्रदेश के मथुरा से बीजेपी की लोकसभा सांसद हेमामालिनी पर 278 Crore+

देश: इन 5 के पास कम संपत्ति

63a5b3dc-a61
63a5b3dc-a61


पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भारज पर 24,409 रुपए
ओडिशा बंगरीपोसी से बीजेपी विधायक संजली मुर्मू पर 35,076 रुपए की संपत्ति
पश्चिम बंगाल की सालतोरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक चंदना बाउरी पर 62,296 रुपए
त्रिपुरा के राइमा वैली विधानसभा क्षेत्र से टीएमपी की विधायक नंदिता देबबर्मा पर 63,000 रुपए
त्रिपुरा के कमलासागर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अंतरा सरकार देब पर 73,647 रुपए

MP: टॉप फाइव अमीर नेत्री

ccba7409-ba4
ccba7409-ba4


सागर से बीजेपी की लोकसभा ​सांसद लता वानखेड़े के पास 17 करोड़+
देवास से बीजेपी विधायक गायत्री राजे के पास 17 करोड़+
धार से बीजेपी विधायक नीना वर्मा के पास 11 करोड़+
भोपाल की गोविंदपुरा सीट से विधायक व मंत्री कृष्णा गौर के पास 10 करोड़+
भिण्ड से बीजेपी की लोकसभा सांसद संध्या राय पर 9 करोड़ की संपत्ति+

MP: इन 5 के पास कम संपत्ति

बीजेपी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक पर 17 लाख की संपत्ति
खंडवा से बीजेपी विधायक कंचन तन्वे के पास 26 लाख+ की संपत्ति
मल्हरा से कांग्रेस विधायक रामसिया भारती पर 36 लाख+ की संपत्ति
सबलगढ़ से बीजेपी विधायक सरला रावत पर 38 लाख+ की संपत्ति
बीजेपी की राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार के पास 50 लाख+ की प्रॉपर्टी

CG: टॉप फाइव अमीर नेत्री

d7669b43-f0b
d7669b43-f0b


पंडरिया से बीजेपी विधायक भावना बोहरा के पास 33 करोड़+
कोरबा से कांग्रेस की लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत के पास 17 करोड़+
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के पास 11 करोड़+
डोंडी लोहारा से कांग्रेस विधायक अनिला भेंडिया के पास 7 करोड़+
भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी के पास 6 करोड़+

CG: इन 5 के पास कम संपत्ति

पत्थलगांव से बीजेपी विधायक गोमती साईं के पास 15 लाख+
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के पास 54 लाख+
सरायपाली से कांग्रेस विधायक चतुरी नन्द के पास 55 लाख+
प्रतापपुर से बीजेपी विधायक शकुंतला सिंह के पास 93 लाख+
सिहावा से कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम के पास 1 करोड़+

इन महिला नेताओं पर केस दर्ज

जोबट से कांग्रेस विधायक सेना पटेल, सबलगढ़ से बीजेपी विधायक सरला रावत, बालाघाट से कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे, बुरहानपुर से बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस, नेपानगर से बीजेपी विधायक मंजू राजेंद्र दादू, सीधी से बीजेपी विधायक रीति पाठक, बीना से विधायक निर्मला सप्रे पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ की प्रतापपुर सीट से बीजेपी विधायक शकुंतला सिंह और सामरी से बीजेपी विधायक उधेश्वरी पैकरा पर अपराध पंजीबद्ध है।

चलिए अब एमपी मंत्रियों के बारे में भी जान लेते हैं...

मंत्रीसंपत्ति
संपतिया उइके9 करोड़+
निर्मला भूरिया2 करोड़+
कृष्णा गौर10 करोड़+
प्रतिमा बागरी6 करोड़+
राधा सिंह6 करोड़+
एमपी न्यूज | एमपी न्यूज हिंदी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • भावना बोहरा
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • निर्मला सप्रे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई