युवक ने कलेक्टर से मांगी धर्मांतरण की अनुमति, जानें क्यों उठाया यह कदम
Vikram Jain | Oct 30, 2024, 17:11 IST
MP Chhatarpur youth asked collector for permission to convert
मध्य प्रदेश के छतरपुर में दबंगों से परेशान युवक ने धर्म परिवर्तन के लिए जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन दिया है। युवक ने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम या अन्य किसी और धर्म को अपनाने की बात कही है। जानें पूरा मामला
BHOPAL. बाबा बागेश्वर के गढ़ छतरपुर में एक युवक ने धर्मांतरण की अनुमति मांगी है। युवक ने दबंगों से परेशान युवक ने धर्म परिवर्तन के लिए जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन दिया है। युवक ने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम या अन्य किसी और धर्म को अपनाने की बात कही है। शिकायत सुनकर कलेक्टर ने मामले में गंभीरता दिखाई है। पूरा मामला दबंगों द्वारा युवक के मकान पर कब्जा करने का है। दबंग पड़ोसियों से परेशान युवक शिकायत लेकर 20 दिन से भटक रहा है।
दरअसल, पीतांबरा मंदिर वार्ड नं. 19 निवासी मुकेश यादव मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचा था। मुकेश ने 100 रूपए के स्टांप पेपर से आवेदन करते हुए कलेक्टर को धर्म परिवर्तन की मांग की है। युवक ने आवेदन में बताया कि वह अब हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम या अन्य धर्म को अपनाना चाहता है। क्योंकि वह दबंग पड़ोसियों से परेशान है। पड़ोसियों ने उसके मकान पर कब्जा किया है, घर का सामान भी चोरी कर लिया है। मामले में पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
![mp quiz 68 ka mp]()
मुकेश यादव ने अपने पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले कल्लू यादव, रमेश यादव, भज्जू यादव, मोनू साहू उसे और उसके परिवार को बेवजह परेशान कर रहे हैं। दबंग पड़ोसी उससे गाली-गलौच करते हैं। उन लोगों ने मारपीट की धमकी दी हैं।
तुम ईसाई बन जाओ तुम्हारे पापा ठीक हो जाएंगे, जानें क्या है पूरा मामला
पेशे से ड्राइवर मुकेश ने बताया कि उसने पीतांबरा मंदिर के पास मकान खरीदा था। पानी की पाइपलाइन डालने को लेकर पड़ोस के लोगों के साथ विवाद हो गया। मामले में सिविल लाइन थाने में 10 अक्टूबर को शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इन पड़ोसियों ने उसके घर का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद दूसरी बार 23 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर शिकायत की, इस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की और राजस्व का मामला होने की बात कहते हुए एसडीएम से शिकायत की सलाह दे डाली। दबंग पड़ोसियों की गाली गलौज करने और धमकी देने का वीडियो भी सामने आया है।
धर्म बदलकर ईसाई बना , मौत हुई तो दफनाने आए लोगों को हिंदुओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बताया जा रहा है मुकेश 20 दिन से न्याय के लिए भटक रहा है। कलेक्टर को आवेदन देते हुए मुकेश ने कहा कि उसकी समस्या का समाधान किया जाए, ऐसा नहीं हुआ तो उसे धर्म परिवर्तन की इजाजत दी जाए। ताकि वह अपने परिवार से अलग हो सके, धर्म बदलने के बाद वह पड़ोसियों के खिलाफ कोई कदम उठाता है, तो उसके परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी।
फिलहाल कलेक्टर ने युवक की समस्या पर गंभीरता दिखाई है। कलेक्टर ने मामले में जांच के निर्देश दिए। मामले में पुलिस ने भी एक्शन लिया है। पुलिस ने मकान के 2 कमरों में से एक का ताला खुलवाया है। लेकिन मुकेश ने अभी वहां जाने से इनकार किया है।
जानें पूरा मामला
mp quiz 68 ka mp
पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप
तुम ईसाई बन जाओ तुम्हारे पापा ठीक हो जाएंगे, जानें क्या है पूरा मामला
पड़ोसियों ने चोरी कर लिया घर का सामान
धर्म बदलकर ईसाई बना , मौत हुई तो दफनाने आए लोगों को हिंदुओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
धर्म परिवर्तन के लिए दिया कलेक्टर को आवेदन
कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari