एमपी-छत्तीसगढ़ में वोट चोरी से बनी सरकार, राहुल बोले, चुनावी रिजल्ट पर सवाल
Arun Tiwari | Sept 24, 2026, 22:22 IST
mp-chhattisgarh-vote-chori-rahul
राहुल गांधी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोट चोरी से सरकार बनी। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए।
रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अपने वोट चोरी के दावों को लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों में माहौल कुछ और था और चुनावी नतीजे कुछ और आये। सीधे तौर पर उनका इशारा वोट चोरी की ओर था। यानी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई। उन्होंने बताया कि चुनावी आंकड़ों और नतीजों के तकनीकी विश्लेषण के दौरान विशेषज्ञों ने कुछ नतीजों को लेकर सवाल उठाए थे।
राहुल गांधी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने पूछा कि उन्हें पहली बार कब लगा कि चुनाव में ‘वोट चोरी’ हो रही है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनका संदेह किसी एक घटना से पैदा नहीं हुआ, बल्कि कई चुनावों के अनुभव और उनके तकनीकी विश्लेषण के बाद धीरे-धीरे मजबूत हुआ। उन्होंने 1977 के चुनाव का उदाहरण देने के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावों का उल्लेख किया।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास चुनावी आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले तकनीकी विशेषज्ञों की टीम है। कई चुनावों के दौरान जब आंकड़ों और परिणामों का विश्लेषण किया गया तो विशेषज्ञों ने सवाल उठाए कि कुछ परिणाम इस तरह कैसे संभव हो सकते हैं। उनके मुताबिक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनावों में भी इसी तरह के सवाल सामने आए थे। राहुल ने कहा कि इन सवालों के बाद उनका संदेह मजबूत हुआ और उन्होंने इस पूरे मामले पर काम शुरू किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने अपने आरोपों को केवल किसी एक राज्य तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली सरकारों के खिलाफ आम तौर पर सत्ता विरोधी लहर देखने को मिलती है, लेकिन भाजपा के मामले में यह लहर क्यों दिखाई नहीं देती।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का असर केवल चुनाव के नतीजों तक सीमित नहीं रहता। राहुल गांधी ने इसे ‘वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का चुनाव ही वोट चोरी के जरिए हुआ है तो उसके द्वारा बनाए गए कानूनों की वैधता पर भी सवाल उठता है।
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयुक्तों के बीच भी कई मुद्दों पर मतभेद सामने आए हैं। उनका कहना था कि चुनाव आयोग की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया कार्यपालिका के प्रभाव से मुक्त होनी चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों से वह चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत विभिन्न चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि उनके पास वोट चोरी के संबंध में पर्याप्त जानकारी है। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब सार्वजनिक रूप से देने की मांग भी दोहराई।
यह खबरें भी पढ़ें..
राहुल गांधी का मप्र पर बड़ा कदम, सीएम मोहन यादव को लिखा 27 फीसदी पद ओबीसी को दो
फिर मध्य प्रदेश आएंगे राहुल गांधी; कांग्रेस के सदस्य जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत
छत्तीसगढ़ में 3 महीने के लिए रासुका लागू, कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर
स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों में माहौल कुछ और था और चुनावी नतीजे कुछ और आये। सीधे तौर पर उनका इशारा वोट चोरी की ओर था। यानी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में वोट चोरी कर सरकार बनाई गई। उन्होंने बताया कि चुनावी आंकड़ों और नतीजों के तकनीकी विश्लेषण के दौरान विशेषज्ञों ने कुछ नतीजों को लेकर सवाल उठाए थे।
कई राज्यों में वोट चोरी
कांग्रेस के पास विशेषज्ञों की टीम
दूसरे राज्यों में भी वोट चोरी
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का असर केवल चुनाव के नतीजों तक सीमित नहीं रहता। राहुल गांधी ने इसे ‘वोट चोरी, कानून चोरी और संस्था चोरी’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का चुनाव ही वोट चोरी के जरिए हुआ है तो उसके द्वारा बनाए गए कानूनों की वैधता पर भी सवाल उठता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सवाल
उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों से वह चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों का मुद्दा उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत विभिन्न चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि उनके पास वोट चोरी के संबंध में पर्याप्त जानकारी है। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों के जवाब सार्वजनिक रूप से देने की मांग भी दोहराई।
यह खबरें भी पढ़ें..
राहुल गांधी का मप्र पर बड़ा कदम, सीएम मोहन यादव को लिखा 27 फीसदी पद ओबीसी को दो
फिर मध्य प्रदेश आएंगे राहुल गांधी; कांग्रेस के सदस्य जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत
छत्तीसगढ़ में 3 महीने के लिए रासुका लागू, कलेक्टरों को मिली बड़ी पावर
स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad