सर्दी का सितम, MP के इन जिलों में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, अब देर से लगेंगे

Sandeep Kumar | Published:
Share
school-timing-change
Photograph: (The Sootr)

ठंड के कारण भोपाल और इंदौर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल साढ़े 8 बजे के बाद शुरू होंगे। इंदौर में 18 नवंबर से यह समय 9 बजे से शुरू होगा।

BHOPAL. भोपाल के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है। पहली से आठवीं तक के स्कूल 8.30 बजे के बाद शुरू होंगे। इसमें सरकारी, प्राइवेट, केंद्रीय, जवाहर नवोदय, सीबीएसई, आईसीएससी स्कूल शामिल हैं।



इंदौर के स्कूलों के समय में बदलाव

इंदौर जिले में भी बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इसका आदेश दिया है। पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों का समय बदला गया है। 18 नवंबर से स्कूल सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।

8211727f-e3d
8211727f-e3d


छिंदवाड़ा के स्कूलों के समय में बदलाव

छिंदवाड़ा जिले में गिरते तापमान के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहां सुबह 8.30 बजे से पहले कोई स्कूल नहीं लगेगा। यह आदेश प्राइमरी से हायर सेकंडरी तक लागू होगा। प्रशासन ने ठंड से बचाव को प्राथमिकता दी है।

ये भी पढ़ें...MP School Time: छात्रों के लिए खबर, MP के इन जिलों में बदला स्कूल टाइमिंग, पढ़ें आदेश

ये भी पढ़ें...एमपी में एसआईआर के नाम पर साइबर ठगी, भोपाल पुलिस ने बताया- क्या करें क्या नहीं

ग्वालियर में पहले ही बदल गया था समय

ग्वालियर में स्कूलों के समय में पहले ही बदलाव हो चुका है। यहां 1 नवंबर से ही कई स्कूल लेट खुल रहे हैं। कुछ स्कूल 8:20 बजे से शुरू हुए। कुछ ने 8:10 बजे का समय रखा। स्कूल की छुट्टी का समय दोपहर 1 बजे या उससे अधिक तय किया गया। यह बदलाव बच्चों को ठंड से बचाने के लिए था।

ये भी पढ़ें...सफर से पहले हो जाएं अलर्टः भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेन कैंसिल, कई का रूट बदला

रीवा में स्कूल 9 बजे से हो रहे स्टार्ट

रीवा में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों के लिए नया समय निर्धारित किया है। अब ये स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश सरकारी और निजी, दोनों तरह के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

अनूपपुर में 9:30 बजे से पढ़ाई

अनूपपुर जिले में भी ठंड के मद्देनजर school time में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशों के अनुसार, सभी स्कूल अब सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। इसमें सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालय सभी शामिल हैं।

9601640a-312
9601640a-312


देवास में 10 बजे से खुल रहे स्कूल

देवास में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिले के सभी स्कूल अब सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे, जिससे बच्चों को सुबह की कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके।

ये भी पढ़ें...दिल्ली ब्लास्टः इस्तेमाल हुई i20 कार के मालिक आमिर राशिद अली को NIA ने किया गिरफ्तार

नवंबर में ठंड का ट्रेंड, आगे और गिरेगा पारा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्यप्रदेश में ठंड का दौर अभी जारी रहेगा। नवंबर में ठंड का यह ट्रेंड पिछले एक दशक से देखा जा रहा है। इस बार ठंड थोड़ी पहले ही आ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। शीतलहर से ठिठुरन भी बढ़ेगी। बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छिंदवाड़ा
  • देवास
  • school time
  • शीतलहर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर