CM मोहन के जापान दौरे का दूसरा दिन, ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर करेंगे चर्चा

Siddhi Tamrakar | Jan 29, 2025, 08:51 IST
Share
CM MOHAN IN JAPAN
CM MOHAN IN JAPAN

मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) जापान दौरे के दूसरे दिन ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश व सहयोग पर चर्चा करेंगे। पहली बैठक ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के साथ होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जापान दौरे का आज दूसरा दिन है, जिसमें आर्थिक सहयोग को सशक्त बनाने पर खास जोर दिया जाएगा। खास तौर पर ट्रांसपोर्टेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसरों पर विस्तृत चर्चा होगी। इस दौरान, दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए संभावित प्रोजेक्ट्स, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और ज्वाइंट वेंचर पर विचार किया जाएगा।

ईस्ट जापान रेलवे कंपनी के साथ बैठक

सीएम की पहली बैठक ईस्ट जापान रेलवे कंपनी और केइदानरेन के दक्षिण एशिया समिति के अध्यक्ष यूजी फुकासावा के साथ होगी। यह बैठक टोक्यो के इम्पीरियल होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। चर्चा के मुख्य बिंदुओं में रेलवे और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने और निवेश की संभावनाओं का आकलन शामिल होगा।

CM ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट’ में हुए शामिल

CM Mohan Yadav जापान दौरे के पहले दिन भारतीय दूतावास में आयोजित ‘इंटरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने जापान की समृद्ध परंपरा और आधुनिक उद्यमशीलता (entrepreneurship) की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने जापान और भारत के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया है। इस दौरान उन्होंने निवेशकों के साथ रोड शो भी किया।

MP से जापान को 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश और जापान के बीच व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। राज्य से एल्युमिनियम, कार्बनिक रसायन, फार्मास्यूटिकल उत्पाद और मशीनरी जैसे कई उत्पादों का 2023-24 में 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात (export) किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • जापान
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CM Mohan Yadav schedule
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज