सीएम मोहन यादव का आज जबलपुर, खंडवा और सागर दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Rohit Sahu | May 01, 2025, 07:55 IST
Share
CM Mohan Yadav 1 may
CM Mohan Yadav 1 may

सीएम मोहन यादव आज गुरूवार 1 मई को सागर, खंडवा और जबलपुर में मजदूर दिवस, जनजातीय सम्मेलन और विकास कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सागर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 1 मई 2025, गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका यह दौरा उज्जैन, सागर, खंडवा और जबलपुर जिलों को कवर करेगा, जहां वे सामाजिक कल्याण, जनजातीय सशक्तिकरण और विकास योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेंगे।

भोपाल से गढ़ाकोटा पहुंचेंगे

सुबह 9:15 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल स्थित स्टेट हैंगर जाएंगे, जहां से वे हेली द्वारा सागर जिले के गढ़ाकोटा के हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। करीब 10:20 बजे तक वे गढ़ाकोटा पहुंचेंगे जहां सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे।

जबलपुर होते हुए इंदौर और खंडवा दौरा

गढ़ाकोटा से 11:05 बजे सीएम जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 11:45 से 12:35 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे इंदौर दौरे के बाद खंडवा रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें....सीएम मोहन यादव ने लाड़ली लक्ष्मी उत्सव अभियान को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरसूद में वन और जल संरक्षण पर जोर

खंडवा के हरसूद में वन समितियों, तेंदूपत्ता संगठनों और जनजातीय समुदायों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम, छड़ी वितरण तथा हितलाभ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

  • दोपहर 2:50 बजे मुख्यमंत्री चारखेड़ा स्थित तितली पार्क पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्मित कॉटेज का लोकार्पण भी करेंगे।
  • शाम 3:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से शाम 4:50 बजे तक जबलपुर एयरपोर्ट लौटेंगे।
  • यहां उन्होंने शाम 6:30 बजे कलेक्टर कार्यालय परिसर में नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार का लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ें....News Strike: अब मोहन सरकार के फैसले पर जताई आपत्ति! नर्मदा में क्रूजिंग पर उमा भारती का ट्वीट

कलचुरी भवन में महत्त्वपूर्ण बैठक

शाम 7 बजे वे कलचुरी भवन जबलपुर पहुंचेंगे। जहां राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 8:00 से 8:35 बजे रात्रि तक चलेगी। जिसमें शासन के विभिन्न स्तरों पर योजनाओं की समीक्षा और निर्देश दिए जाएंगे।

रात 8:35 बजे मुख्यमंत्री जबलपुर एयरपोर्ट से इंदौर के लिए रवाना होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


cm mohan yadav | सीएम मोहन यादव | सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम | MP News | khandwa | Indore | Sagar

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • Indore
  • Sagar
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • khandwa
  • cm mohan yadav
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा