ee4ee2cb-24c
विभागों की समीक्षा बैठक में सख्त नजर आए सीएम मोहन, दो पीएस की खिंचाई, बोले जवाबदेही तय होना चाहिए
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
सीएम मोहन यादव ने विभागों की समीक्षा बैठक में लापरवाह अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने साफ कहा कि जनता के काम में कौताही बर्दाश्त नहीं होगी।
पांच पाइंट में समझें पूरा मामला
- सीएम मोहन यादव ने पांच विभागों की समीक्षा बैठक में जवाबदेही पर जोर दिया।
- जनजातीय कार्य विभाग में प्रस्तावों पर कार्रवाई में विलंब पर सख्त फटकार लगाई।
- पशुपालन विभाग में डेयरी विकास योजना को समय पर लागू करने के निर्देश दिए।
- स्कूल शिक्षा में एआई पाठ्यक्रम, अतिथि शिक्षक भर्ती और भवन मरम्मत करने के निर्देश दिए।
- पीडब्ल्यूडी और परिवहन में नई सड़कें, बस सेवाएं और सड़क सुरक्षा पर जोर दिया।
प्रस्ताव नीचे वालों ने भेजा है, सुनते ही भड़के सीएम
यह सुनते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़े लहजे में कहा कि जब प्रेजेंटेशन आप दे रहे हैं, तो यह गैर-जिम्मेदाराना जवाब क्यों? उन्होंने तुरंत पूछा कि वह नीचे वाला कौन है, उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करो और मेरे सामने लेकर आओ। इस सख्त तेवर को देखकर पूरी बैठक में सन्नाटा पसर गया और अफसरों के पसीने छूट गए।
पशुपालन विभाग की सुस्ती पर भी नाराजगी
लेकिन बैठक में मौजूद एनडीडीबी के अधिकारियों ने तुरंत पोल खोल दी। उन्होंने बताया कि डीपीआर और सारी फाइलें तो पहले ही भेजी जा चुकी हैं। इस लापरवाही पर सीएम ने सख्त लहजे में कहा कि कल सुबह ही एनडीडीबी अधिकारियों के साथ बैठिए और शाम तक मुझे वित्त विभाग के सामने पूरा रिजल्ट चाहिए। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने भी इस रवैये पर अपनी गहरी नाराजगी जताई।
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में हुए निर्णय
- कक्षा 8 से 12 तक एआई को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश।
- ड्रॉपआउट और फेल बच्चों के लिए ओपन बोर्ड से हाईस्कूल पास करने की योजना।
- 1 जुलाई से पहले अतिथि शिक्षकों की भर्ती पूरी करने का लक्ष्य।
- स्कूलों में बाउंड्री वॉल और जर्जर भवनों की मरम्मत अनिवार्य।
- सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी को पाठ्यक्रम में जोड़ने के निर्देश।
- निजी स्कूल खोलने के लिए सामाजिक संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी और सड़क परियोजनाएं
- ढाई साल में भोपाल वेस्टर्न बायपास पूरा होगा।
- जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन रिंग रोड डेढ़ साल में।
- क्षेत्रीय सड़कें ‘कृषक पथ’, ‘आस्था पथ’ और ‘विकास पथ’ नाम से नई पहचान पाएंगी।
- किसानों को फल-सब्जी परिवहन में हेलमेट वितरित करने के निर्देश।
- मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र को नई सड़कों से जोड़ा जाएगा।
परिवहन विभाग का फोकस
- 1164 रूट पर 5206 बसें चलेंगी।
- दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की मैपिंग होगी।
- एम्बुलेंस सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।
- मप्र राज्य सड़क सुरक्षा सचिवालय की स्थापना।
- मालवाहनों की जांच के लिए आधुनिक और इंटीग्रेटेड सिस्टम।
जनजातीय और सहकारिता योजनाएं
- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा मॉडल का अध्ययन।
- पैक्स सदस्यता अभियान 30 जून तक।
- 10 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य।
- अगले तीन वर्षों में कमजोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों को मजबूत किया जाएगा।
- पिछले दो वर्षों में 14 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज उत्पादन।
भोजशाला में आज नहीं होगी नमाज, फैसले के बाद पहला शुक्रवार, चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात
कांग्रेस के नेता ने भरे मंच पर BJP नेता की तारीफ की, कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल
डाक सेवा में एमपी का जलवा: यूपी-महाराष्ट्र को पछाड़कर मध्य प्रदेश बना नंबर वन
डिप्रेशन की गिरफ्त में एमपी की युवा पीढ़ी! करियर की अंधी दौड़ और टूटते दिल का दर्द बना कारण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari