सीएम मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को जल्द मिले मुआवजा
Rohit Sahu | Mar 24, 2025, 13:47 IST
cm mohan yadav cabinet
सोमवार, 24 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विस्तार से जानकारी साझा की।
सोमवार, 24 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक ली। जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विस्तार से जानकारी साझा की। बैठक में विशेष रूप से उज्जैन के विक्रमोत्सव, औद्योगिक विकास के GIS (Geographic Information System) प्रोजेक्ट और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
कैबिनेट बैठक के दौरान उज्जैन को काल गणना (Time Calculation) का केंद्र बनाने की योजना पर चर्चा हुई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन में वर्तमान में विक्रमोत्सव (Vikramotsav) का आयोजन किया जा रहा है और 12, 13, 14 अप्रैल को दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पर एक महानाट्य आयोजित होगा। उज्जैन को वैश्विक स्तर पर काल गणना का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टरों को ओले गिरने से फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा करने और सर्वे के बाद आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने आत्मनिर्भर नगर निगम और नगर पालिका बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने प्रदेश में 4 बड़े सोलर प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि तनख्वाह और पेय जल के बिल के खर्च को कम किया जा सके।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक (CM Mohan Yadav Cabinet) से पहले विक्रमादित्य ध्वज और पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि गुड़ी पड़वा पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हों। विमोचित पुस्तिका "भारत का नव वर्ष विक्रम संवत" में विक्रम संवत, काल गणना की पद्धति, प्राचीन यंत्रों, वैदिक घड़ी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। विक्रम संवत भारत का प्राचीन कैलेंडर है, जिसकी शुरुआत 57 ई.पू में हुई थी।
कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में नव वर्ष के रूप में गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa) का पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने अपने सभी मंत्रियों को नववर्ष यानी गुड़ी पड़वा के कार्यक्रमों में भाग लेने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, आम जनता को भी नीम की कोमल पत्तियों का सेवन करने के लिए जागरूक किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
GIS (Geographic Information System) परियोजना मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 21 मार्च को भिंड और चंबल क्षेत्र में कुल 18 परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। ग्वालियर में भी औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन किया गया है। आने वाले समय में सात और औद्योगिक इकाइयों की आधारशिला रखी जाएगी। सरकार ने सभी संभागों से निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं, जिनकी प्रगति की समीक्षा की जा रही है।
यह भी पढ़ें: MP Budget 2025 : 3 लाख से ज्यादा नौकरियां, 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज; युवाओं के लिए बजट में बड़े ऐलान
यह भी पढ़ें: मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले : तुअर दाल का समर्थन मूल्य, गेहूं की प्रोत्साहन राशि तय
कैबिनेट बैठक में वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (Wildlife Sanctuary) से संबंधित एक बड़ा निर्णय लिया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि देश में सबसे अधिक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के पास है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में जल संकट को दूर करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि पशु और मानव, दोनों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।
यह भी पढ़ें एमपी बजट सत्र 2025 के आखिरी दिन आज कहां व्यस्त रहेंगे सीएम मोहन यादव, जानें पूरा कार्यक्रम
यह भी पढ़ें: किसानों पर सवाल पूछकर फंस गए BJP विधायक चिंतामणि मालवीय, जीतू पटवारी ने कसा तंज
काल गणना का केंद्र बनेगा उज्जैन
ओला प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
काल गणना आधारित किताब का किया विमोचन
आज विधानसभा भवन में राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" गायन के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई...
बैठक से पहले महाराजा विक्रमादित्य के धर्म ध्वज एवं पुस्तिका "भारत का नव वर्ष विक्रम संवत" का विमोचन किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय श्री @rshuklabjp जी और श्री @JagdishDevdaBJP जी… pic.twitter.com/Ys6lISOm0M
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 24, 2025
पूरे प्रदेश में मनेगा गुड़ी पड़वा
GIS परियोजना से औद्योगिक विकास को गति
यह भी पढ़ें: MP Budget 2025 : 3 लाख से ज्यादा नौकरियां, 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज; युवाओं के लिए बजट में बड़े ऐलान
यह भी पढ़ें: मोहन यादव कैबिनेट के अहम फैसले : तुअर दाल का समर्थन मूल्य, गेहूं की प्रोत्साहन राशि तय
मध्य प्रदेश को मिली 26वीं वाइल्ड लाइफ सेंचुरी
यह भी पढ़ें एमपी बजट सत्र 2025 के आखिरी दिन आज कहां व्यस्त रहेंगे सीएम मोहन यादव, जानें पूरा कार्यक्रम
यह भी पढ़ें: किसानों पर सवाल पूछकर फंस गए BJP विधायक चिंतामणि मालवीय, जीतू पटवारी ने कसा तंज
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava