सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 2029 के चुनाव में नया परिसीमन, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
Sanjay Gupta | Feb 22, 2026, 16:23 IST
Photograph: (the sootr)
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नए परिसीमन और महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया और महिलाओं के लिए किए जा रहे काम भी गिनाए।
INDORE. सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के महू में 100 करोड़ की लागत के विकास कामों के लोकार्पण व भूमिजन किया। इस दौरान वह कांग्रेस पर भी बरसे और साथ ही नए परिसीमन की बात भी कही।
महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी
सीएम यादव ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में सभी तरफ महिलाएं हैं। सांसद व केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर है, विधायक उषा ठाकुर है, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार है और जिला अध्यक्ष रीना मालवीय है। आने वाला समय बहनों का है। साल 2029 चुनाव तक नया परिसीमन और महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने वाला है। सभी बहनों को बधाई।
![cee09c9f-73e]()
सीएम ने कहा कि कांग्रेसियों से कहना है आपका मन कितना छोटा है। कभी आपने बहनों को उनका हक नहीं दिया और ना ही सम्मान का भाव रखा। हमने लाड़ली बहना 1000 रुपए प्रति माह की किश्त से शुरू की और 1500 तक पहुंच गई। मोटी चमड़ी के कांग्रेसी कहते हैं पैसे मत दो बहनें दारू पी जाती है। बहनों समय आने दो ब्याज सहित चुनाव में हिसाब करना।
कांग्रेसियों को शर्म आना चाहिए 55 साल के राज में भी स्कूल की सरकारी बिल्डिंग नहीं बना सके, टाटपट्टी पर बैठते थे। अब सांदीपनी स्कूल बन रहे हैं। सीएम ने बताया कि आज 100 करोड़ से अधिक लागत के विकास कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। कार्यक्रम मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
![06f67a38-cd4]()
सीएम ने इंदौर पहुंचने पर कहा कि सरकार विकास काम में लगातार लगी हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, साथ ही मप्र भी विकास कर रहा है। हर सेक्टर में सरकार काम कर रही है। तकनीक का भी उपयोग हो रहा है और पर्यटन पर भी जोर है। धार्मिक पर्यटन में महाकाल लोक के विकास से उज्जैन सबसे बड़ा केंद्र बना है। ऐसे अलग-अलग 13 लोक पर काम चल रहा है। एआई में भी काम हो रहा है। उज्जैन महाकाल लोक में फाइबर मूर्तियां हटाकर मेटल व स्टोन की लग रही है। सीएम इसके पहले सीएचएल अस्पताल भी गए,जहां उन्होंने शनिवार को हुए पथराव में घायल मंडल उपाध्यक्ष बिंदु चौहान से मुलाकात की।
पीथमपुर औद्योगिक संगठन के सीए भवन में हुए बुक विमोचन कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादवशामिल हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गौतम कोठारी द्वारा पीथमपुर की 40 साल की औद्योगिक यात्रा पर लिखी बुक का विमोचन हुआ। डॉ. कोठारी ने इस यात्रा की चुनौतियों से विकास तक के सफर को शून्य से शिखर बुक में लिखा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीथमपुर में हर सेक्टर की इंडस्ट्री है। ट्रेड डील हमे प्रोत्साहित दे रही है। हमारे हितों के संरक्षण का काम पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
इंदौर तो आगे है ही हमारी कोशिश है कि हर जगह को इंदौर बना दें। सीएम ने कहा कि लीज की जमीन के चक्कर में नहीं रहो, खुद की जमीन/प्लाट पर इंडस्ट्री लगाओ। क्योंकि जमीन की कीमत बढ़ती रहती है, जब तक इंडस्ट्री चली ठीक है नहीं चली तो जमीन बेचने के बाद भी लाभ में रहेंगे। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी व अन्य उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर में बीजेपी-कांग्रेस पथराव में घायल दो विरोधी नेता अस्पताल में मिले, बोले- ऐसा नहीं होना था
इंदौर में पथराव के दौरान जय श्री राम के जयकारे, कांग्रेस ने FIR के लिए दिए थे 32 नाम, एक और केस
इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, संयुक्त कलेक्टर सोनी के बीच विवाद, कलेक्टर ने बदले काम
इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात
महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण
cee09c9f-73e
कांग्रेसी मोटी चमड़ी वाले
कांग्रेसियों को शर्म आना चाहिए 55 साल के राज में भी स्कूल की सरकारी बिल्डिंग नहीं बना सके, टाटपट्टी पर बैठते थे। अब सांदीपनी स्कूल बन रहे हैं। सीएम ने बताया कि आज 100 करोड़ से अधिक लागत के विकास कामों का भूमिपूजन और लोकार्पण हो रहा है। कार्यक्रम मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
06f67a38-cd4
सीएम बोले- मप्र आगे बढ़ रहा है
उद्योगपतियों से बोले सीएम खुद की जमीन पर डालो इंडस्ट्री
इंदौर तो आगे है ही हमारी कोशिश है कि हर जगह को इंदौर बना दें। सीएम ने कहा कि लीज की जमीन के चक्कर में नहीं रहो, खुद की जमीन/प्लाट पर इंडस्ट्री लगाओ। क्योंकि जमीन की कीमत बढ़ती रहती है, जब तक इंडस्ट्री चली ठीक है नहीं चली तो जमीन बेचने के बाद भी लाभ में रहेंगे। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी व अन्य उपस्थित थे।
खबर अपडेट हो रही है...
इंदौर में बीजेपी-कांग्रेस पथराव में घायल दो विरोधी नेता अस्पताल में मिले, बोले- ऐसा नहीं होना था
इंदौर में पथराव के दौरान जय श्री राम के जयकारे, कांग्रेस ने FIR के लिए दिए थे 32 नाम, एक और केस
इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, संयुक्त कलेक्टर सोनी के बीच विवाद, कलेक्टर ने बदले काम
इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari