आज ग्वालियर, मुरैना और लखनऊ दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जन आक्रोश महिला पदयात्रा में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp cm mohan yadav gwalior lucknow rewa schedule
mp cm mohan yadav gwalior lucknow rewa schedule

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज, 20 अप्रैल का दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है। सीएम आज भोपाल में जन आक्रोश महिला पदयात्रा में शामिल होंगे। साथ ही सीएम ग्वालियर, मुरैना और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में भी जाएंगे।

News In Short

  • मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
  • भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में सुबह स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • दोपहर में ग्वालियर और मुरैना में पार्टी कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे।
  • शाम को लखनऊ में अहम बैठक के बाद रीवा के लिए निकलेंगे।
  • भोपाल में 25 हजार महिलाएं नारी शक्ति पदयात्रा में शामिल होंगी।

News In Detail

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 20 अप्रैल को ग्वालियर, मुरैना और लखनऊ में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे पार्टी की बैठकों और स्थानीय आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री रात को रीवा जिले में रुकेंगे। आइए सीएम मोहन के आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव आज सुबह 9:30 बजे उज्जैन से भोपाल आएंगे। सुबह 11:00 बजे भोपाल के एमवीएम ग्राउंड में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे हवाई यात्रा से भोपाल से ग्वालियर के लिए निकलेंगे।

वहीं 3:10 बजे मुरैना पहुंचकर वहां के कार्यक्रम में भाग लेंगे। 4:40 बजे ग्वालियर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे जहां शाम को एक अहम बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे लखनऊ से रीवा के लिए निकलेंगे। सीएम आज रात रीवा में ही रुकेंगे।

जन आक्रोश महिला पदयात्रा

भोपाल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव को संसद में पारित न किए जाने का विरोध हो रहा है।इसके लिए जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली जा रही है। यह पदयात्रा महिला सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प के साथ होगी।

इस पदयात्रा में लगभग 25 हजार महिला कार्यकर्ता और लोग शामिल होंगे। यह यात्रा एमवीएम कॉलेज ग्राउंड (पुरानी विधानसभा) से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। जहां नारी शक्ति की गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई देगी।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मंत्री और कई अन्य दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी सरकार लाएगी विधानसभा का स्पेशल सत्र, कांग्रेस को करेगी बेनकाब!

सिंगरौली बैंक लूट के बाद एक्शन में एमपी पुलिस, होटलों और किराएदारों की कर रही चैकिंग

ग्वालियर में सिस्टम की आंखों पर बंधी पट्टी, कागजों पर बाल विवाह बंद, 354 नाबालिग बनीं मां

ब्राह्मण सम्मेलन में विधायक गोपाल भार्गव बोले जाति के आगे पार्टी कुछ नहीं, यही असली राजनीति

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर