सीएम यादव के हितग्राही सम्मेलन से ट्रैफिक डायवर्ट, बस अधिग्रहित से कई स्कूलों में छुट्टी
Sanjay Gupta | Jan 27, 2025, 08:27 IST
thesootr
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण हितग्राही सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें एक लाख से ज्यादा हितग्राहियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में हितग्राही सम्मेलन सोमवार, 27 जनवरी को होने जा रहा है। कांग्रेस की महू में रैली को देखते हुए यह अहम राजनीतिक आयोजन हो गया है और केवल हितग्राही सम्मेलन नहीं रहा। इस आयोजन में बीजेपी भी अपनी ताकत दिखा रही है और इसके लिए एक लाख हितग्राहियों के जमा होने की बात कही जा रही है। इसके लिए कई बसों के अधिग्रहित कर लिया गया है। इसके चलते कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है और पालकों को संदेश भेज दिए हैं। उधर आयोजन स्थल के पास ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
![thesootr]()
आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 27/01/25 सोमवार को आदरणीय कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार सभी बसें मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना कैम्प में लगेंगी। जिसके कारण सभी कक्षाओं में छुट्टी रहेगी। स्कूल 28/01/25, मंगलवार से फिर से शुरू होंगे। कृपया अपने बच्चे को नियमित रूप से भेजें क्योंकि सभी कक्षाओं में वार्षिक परीक्षा की तैयारी चल रही है।
राहुल-प्रियंका गांधी महू से पीएम मोदी-शाह को घेरेंगे, सीएम मोहन इंदौर से देंगे जवाब
राहुल गांधी से 52 लाख रुपए की उधारी के दरबार के दावे को सज्जन सिंह वर्मा ने बताया झूठ
thesootr
स्कूलों ने यह भेजा पालकों को संदेश -
राहुल-प्रियंका गांधी महू से पीएम मोदी-शाह को घेरेंगे, सीएम मोहन इंदौर से देंगे जवाब
ट्रैफिक इस तरह रहेगा डायवर्ट-
27 जनवरी 2025 को सुपर कॉरिडोर चौराहा पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते यातायात प्रबंधन पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। कार्यक्रम स्थल से गांधी नगर चौराहा तक दोनों ओर का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नावदापंथ, दिलीप नगर और सुपर कॉरिडोर से एमआर-10, उज्जैन रोड पर सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक मालवाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। एयरपोर्ट आने-जाने वाले वाहन कालानी नगर, वायरलेस टी, मरीमाता चौराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे, जबकि उज्जैन की ओर जाने वाले वाहन मरीमाता, बाणगंगा और लवकुश चौराहा मार्ग का उपयोग करेंगे। सांवेर की ओर से भारी वाहन क्षिप्रा बायपास होकर शहर में प्रवेश करेंगे, और चार व दो पहिया वाहन बाणगंगा व मरीमाता मार्ग से एयरपोर्ट जा सकेंगे। यात्रियों से समय पर पहुंचने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।हमारा लक्ष्य: आसान, सुरक्षित, सुखद यातायात
इस तरह रहेगा ट्रैफिक प्लान-
- कार्यक्रम में आने वाली बसों के लिए पार्किंग निम्नानुसार रहेगी। हातोद की ओर से आने वाली बसें गोमटगिरी के पास नागर मैदान और कल्याण लोग कालोनी में पार्क हो सकेंगी। नावदापंथ की ओर से आने वाली बसें दिलीप नगर चौराहा से ईमार सीटी कोलोनी गेट तक रोड के दोनों ओर किनारे खड़ी हो सकेंगी। कालानी नगर की ओर आने वाले वाहन एयरपोर्ट के पास मैदान में रहेंगे और लवकुश चौराहा से आने वाले वाहनों की पार्किंग बांगड़दा चौराहा के दोनों ओर सर्विस रोड़ पर रहेंगी।
- दिनांक 27.01.2025 को सुपर कॉरीडोर चौराहा पर होने वाले मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से गांधी नगर चौराहा तक दोनों साइड के रोड पर सामान्य आवागमन निषेध रहेगा।
- एयरपोर्ट से शहर की ओर आने जाने वाले वाहन कालानी नगर, वायरलेस टी से मरीमाता चौराहा मार्ग से आ जा सकेंगे और उज्जैन आने-जाने वाले वाहन मरीमाता, बाणगंगा, लवकुश चौराहा होते हुए आ जा सकेगें।
- नावदा पंथ, दिलीप नगर, सुपरकॉरीडोर से एमआर-10, उज्जैन रोड पर आना-जाना दिनांक 27.01.2025 को प्रातः 06.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ती तक सभी प्रकार के माल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- सांवेर से भारी माल वाहन क्षिप्रा से बायपास होते हुए शहर में आ जा सकेंगे।
- सांवेर तरफ से आने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहनों को वे सीधे बाणगंगा मरीमाता होते हुए एयरपोर्ट की ओर जा सकेंगे। इसी प्रकार बाणगंगा से सीधे सांवेर तरफ जा सकेंगे।
- कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक काफी संख्या में भीड़ होने की संभावना है जिसे देखते हुए जो यात्री एयरपोर्ट से यात्रा करना चाहते हैं वो निर्धारित समय से पहले पहुंचने का कष्ट करें ।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari