बीजेपी के प्रशिक्षण महाभियान में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव, आदिवासी महासम्मेलन में जाएंगे सिंघार

Amresh Kushwaha | Mar 09, 2026, 10:00 IST
Share
cm mohan yadav jabalpur bjp training umang singhar umaria tribal conclave
cm mohan yadav jabalpur bjp training umang singhar umaria tribal conclave

सीएम मोहन यादव आज जबलपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उमरिया में आदिवासी समुदाय के बीच अपनी हुंकार भरेंगे।

मध्य प्रदेश की राजनीति में आज, 9 मार्च को काफी खास दिन रहेगा। सीएम मोहन यादव जबलपुर में बीजेपी के प्रशिक्षण महाभियान के जरिए संगठन को मजबूत करेंगे। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उमरिया में आदिवासी महासम्मेलन के जरिए विपक्ष की ताकत दिखाएंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:45 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर 12:10 बजे रानीताल स्थित बीजेपी कार्यालय में जाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद, वे दोपहर 2:20 बजे एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और 2:30 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

मिशन 2026: भाजपा का वैचारिक मंथन और प्रशिक्षण

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने कार्यकर्ताओं को सही सोच और मजबूत नेतृत्व की दिशा देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चला रही है।

इसी के तहत आज जबलपुर के रानीताल में बीजेपी कार्यालय में एक बड़ी कार्यशाला हो रही है। इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक कौशल को बढ़ाना है, ताकि वे सरकार की नीतियों को लोगों तक अच्छे से पहुंचा सकें।

400 मास्टर ट्रेनर्स होंगे शामिल

इस संभाग स्तरीय कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा के 19 जिलों से करीब 400 मास्टर ट्रेनर्स हिस्सा ले रहे हैं। पंजीकरण सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे भव्य उद्घाटन सत्र होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जैसे बड़े नेता कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दो दिन के दौरे पर उमरिया और कटनी जाएंगे। सिंघार आज दोपहर 1:00 बजे उमरिया में आयोजित किसान मजदूर आदिवासी अधिकार महासम्मेलन में शामिल होंगे। यहां वे आदिवासी और श्रमिक वर्ग के अधिकारों पर बात करेंगे और स्थानीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा करेंगे।

उमरिया के बाद, सिंघार शाम 4:00 बजे कटनी के लिए रवाना होंगे। कटनी में शाम 5:30 बजे वे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

एमपी में मदरसों पर बड़ा खुलासा, शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने!

एमपी में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल आज से : मरीजों को होगी भारी परेशानी

MP News: मध्यप्रदेश में गर्मी का आलम, लू जैसी तपन! मौसम विभाग ने दी चेतावनी

एमपी में नगर पालिका अध्यक्षों के वित्तीय अधिकार पर संकट, हाईकोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • जबलपुर
  • उमंग सिंघार
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती