आज जापान रवाना होंगे CM मोहन यादव, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

Sourabh Bhatnagar | Jan 27, 2025, 08:58 IST
Share
CM MOHAN SCHEDULE 27 JAN
CM MOHAN SCHEDULE 27 JAN

जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का ध्यान कृषि, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी-आईटीईएस, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों पर होगा। इसके अलावा, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश पर भी उनका फोकस रहेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, सोमवार से 4 दिवसीय जापान दौरे पर जा रहे हैं। यह यात्रा मध्य प्रदेश में निवेश लाने के उद्देश्य से की जा रही है। इस दौरान वह जापान के प्रमुख शहरों जैसे टोक्यो, ओसाका और कोबे की यात्रा करेंगे और 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे।

जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का ध्यान कृषि, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी-आईटीईएस, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों पर होगा। इसके अलावा, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, रक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश पर भी उनका फोकस रहेगा।

इसके अलावा इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण हितग्राही सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें एक लाख से ज्यादा हितग्राहियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जापान में ऐसा रहेगा सीएम का दौरा

मुख्यमंत्री 27 जनवरी को नई दिल्ली से टोक्यो के लिए रवाना होंगे। 28 जनवरी को वह टोक्यो में महात्मा गांधी पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और भारतीय दूतावास में आयोजित रोड शो में हिस्सा लेंगे। इस रोड शो में जापानी उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लाभ और अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 29 जनवरी को वे ब्रिजस्टोन और अन्य प्रमुख कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 30 जनवरी को कोबे और ओसाका में "सिस्मेक्स" और "पैनासोनिक एनर्जी" जैसी कंपनियों के साथ संवाद करेंगे। 31 जनवरी को क्योटो में सांस्कृतिक और औद्योगिक स्थलों का दौरा करेंगे।
यह दौरा 27 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेगा। मुख्यमंत्री इस दौरान जापान के उद्योगपतियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश और साझेदारी के अवसरों पर चर्चा करेंगे। साथ ही, भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए उन्हें आमंत्रित करेंगे।

जापान-मध्यप्रदेश के संबंध

जापान, मध्यप्रदेश का प्रमुख व्यापारिक साझेदार है। राज्य में पहले से ही ब्रिजस्टोन, पैनासोनिक और एनएचके जैसी कंपनियां सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत-जापान व्यापार 22.85 बिलियन डॉलर तक पहुंचा, जिसमें मध्यप्रदेश ने प्रमुख योगदान दिया। जापान, 2025 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 'पार्टनर कंट्री' के रूप में शामिल होगा।

निवेश और विकास की दिशा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरे में मध्यप्रदेश के उन क्षेत्रों पर विशेष जोर देंगे, जिनमें निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इनमें कृषि, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मास्यूटिकल्स, रोबोटिक्स, आईटी/आईटीईएस और पर्यटन जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • जापान
  • Japan
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा