आज कूनो में चीतों को छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव, छतरपुर जाएंगे जीतू पटवारी, जानें पूरा शेड्यूल
Kaushiki | May 11, 2026, 08:56 IST
mp cm mohan yadav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज व्यस्त रहने वाले हैं। सबसे पहले वे कूनो में चीतों को आज़ाद करेंगे। इसके बाद सागर में कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर वे भोपाल में कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे और उसके बाद असम के दौरे पर निकल जाएंगे।
सीएम मोहन यादव का दौरा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (11 मई) श्योपुर के दौरे पर रहेंगे। वे श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। वहां सीएम दो मादा चीतों को बाड़े से खुले जंगल में रिलीज करेंगे। दूसरी ओर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज छतरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
सीएम मोहन यादव आज सुबह करीब 8:15 बजे कूनो नेशनल पार्क जाएंगे। सीएम यहां दो मादा चीतों को खुले जंगल में छोड़ेंगे। ये प्रोजेक्ट चीता के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब ये चीते कूनो के खुले जंगलों में अपनी धाक जमाएंगे।
इसके बाद सुबह 9:30 बजे सीएम सीधे सागर में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाएंगे। वे वहां विकास कार्यों का जायजा लेंगे और जनता से संवाद करेंगे। यहां का दौरा पूरा कर वे सुबह 11:30 सीधे राजधानी भोपाल लौटेंगे।
दोपहर 12:30 बजे सीएम (CM Mohan Yadav) भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित एक खास समारोह में पहुंचेंगे। यहां वे पुलिस कर्मियों को के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। पुरस्कार बांटने के बाद वे दोपहर 3 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे।
यहां वे सबसे पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में विकास और जनता से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
कैबिनेट बैठक खत्म करने के बाद सीएम सीधा एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। रात 8 बजे वे भोपाल से असम की राजधानी गुवाहाटी के लिए निकलेंगे। असम में कल मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना है।
सीएम मोहन यादव वहां विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होने जा रहे हैं। वे रात को गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
दूसरी ओर एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज (11 मई) छतरपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे रुंज सिंचाई परियोजना से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।
इस बांध परियोजना के कारण कई गरीब परिवारों के घर छीन रहे हैं। ग्रामीण अपनी जमीन और सही मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जीतू पटवारी इन बेघर परिवारों की आवाज उठाने के लिए वहां पहुंचेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP में UCC की तैयारी तेज: दिल्ली में पहली बैठक, जिलों में होगी जनसुनवाई
कहीं लू का ऑरेंज अलर्ट, कहीं गिरेंगे ओले: MP-CG और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: एमपी में बनेंगी 2117 किमी ग्रामीण सड़कें, 987 गांवों को मिलेगा लाभ
एमपी में राशन कार्ड और गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आधार लिंक करना होगा जरूरी, नहीं तो बंद होगा राशन
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
इसके बाद सुबह 9:30 बजे सीएम सीधे सागर में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाएंगे। वे वहां विकास कार्यों का जायजा लेंगे और जनता से संवाद करेंगे। यहां का दौरा पूरा कर वे सुबह 11:30 सीधे राजधानी भोपाल लौटेंगे।
कैबिनेट की अहम बैठक आज
यहां वे सबसे पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जरूरी चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। इस बैठक में विकास और जनता से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
असम जाएंगे सीएम
सीएम मोहन यादव वहां विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होने जा रहे हैं। वे रात को गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
जीतू पटवारी का छतरपुर दौरा
इस बांध परियोजना के कारण कई गरीब परिवारों के घर छीन रहे हैं। ग्रामीण अपनी जमीन और सही मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जीतू पटवारी इन बेघर परिवारों की आवाज उठाने के लिए वहां पहुंचेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP में UCC की तैयारी तेज: दिल्ली में पहली बैठक, जिलों में होगी जनसुनवाई
कहीं लू का ऑरेंज अलर्ट, कहीं गिरेंगे ओले: MP-CG और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: एमपी में बनेंगी 2117 किमी ग्रामीण सड़कें, 987 गांवों को मिलेगा लाभ
एमपी में राशन कार्ड और गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए आधार लिंक करना होगा जरूरी, नहीं तो बंद होगा राशन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari