सीएम मोहन यादव ने की गंजबासौदा का नाम बदलने की घोषणा, बोले- प्रस्ताव बनाइए...केंद्र तक जाएंगे

Amresh Kushwaha | Nov 24, 2025, 09:53 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav-declared-name-change-ganjbasoda
mp-cm-mohan-yadav-declared-name-change-ganjbasoda

सीएम मोहन यादव ने गंजबासौदा का नाम बदलकर वासुदेव नगर करने की घोषणा की है। वहीं सीएम ने कहा कि इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार तक भेजा जाएगा। साथ ही, 182 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रविवार, 23 नवंबर को गंजबासौदा में एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने गंजबासौदा का नाम बदलकर वासुदेव नगर (Vasudev Nagar) रखने की मांग पर सहमति जताई है।

सीएम ने वहां के जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप इसका प्रस्ताव बनाकर हमारे पास भेजें। इसके बाद हम इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार (Central Government) तक भेजेंगे। बता दें अब तक, वे 69 अन्य शहरों और गांवों के नाम बदलने की घोषणा कर चुके हैं।

इस पवित्र नाम में कंजूसी क्यों?

गंजबासौदा के नाम को लेकर सीएम ने कहा कि हम वसुधैव कुटुंबकम की धरा पर प्रकृति से भी प्रेम करते हैं। हम सबको साथ लेकर चलने का संकल्प लेते हैं। इस नगरी को वासुदेव से जोड़ा गया है। हमारा मूल मंत्र है- ओम नमो: भगवते वासुदेवाय नमः।

सीएम ने आगे कहा कि इतना पवित्र नाम होने के बाद भी इसमें कंजूसी क्यों हो सकती है? आप प्रस्ताव बनाकर भेजें, मैं इसे आगे बढ़ाने में मदद करूंगा। सीएम ने बताया कि नगरों के नाम बदलने के लिए भारत सरकार तक जाना पड़ता है। मध्यप्रदेश सरकार आपके प्रस्ताव के साथ है।

एक मंच पर दिखे मोहन और शिवराज

सीएम मोहन यादव ने विदिशा के गंजबासौदा में भव्य रोड शो किया। इसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक और लोग शामिल हुए। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ थे। दोनों नेताओं ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया।

be8c0a0f-b95
be8c0a0f-b95


ये खबर भी पढ़िए...गंजबासौदा जेल का सूदखोर प्रहरी सस्पेंड, जेलर की भूमिका की होगी जांच

गंजबासौदा का नाम बदलने की खबर पर एक नजर...

  • गंजबासौदा का नाम बदलने की घोषणा: मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने गंजबासौदा का नाम बदलकर वासुदेव नगर रखने का ऐलान किया, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
  • 182 करोड़ के विकास कार्य: गंजबासौदा में 182 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन हुआ, जिसमें 32 करोड़ से नया सिविल अस्पताल और 64 करोड़ से 26 विकास कार्य शामिल हैं।
  • शिवराज सिंह चौहान का आभार: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम का आभार व्यक्त किया और गंजबासौदा क्षेत्र के विकास के लिए धन्यवाद दिया।
  • भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर बात: सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर गर्व व्यक्त किया और विपक्ष पर भी निशाना साधा।
  • 69 शहरों और गांवों के नाम बदल चुके: सीएम मोहन यादव अब तक 69 शहरों और गांवों के नाम बदल चुके हैं, जैसे इस्लाम नगर को जगदीशपुर और होशंगाबाद को नर्मदापुरम।
ये खबर भी पढ़िए...MP News. गंजबासौदा उपजेल: जेल की कमाई सूदखोरी में लगाई, जेलर-प्रहरी सबके हिस्से में आया माल

182 करोड़ के विकास कार्यों मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने गंजबासौदा को 182 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 32 करोड़ 42 लाख की लागत से नया सिविल अस्पताल खोला गया। 64 करोड़ 29 लाख की लागत से 26 विकास कार्यों का उद्घाटन भी हुआ।

इसके अलावा, 85 करोड़ 84 लाख की लागत से 28 कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सीएम ने कहा कि ये काम क्षेत्र को और आधुनिक बनाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...गंजबासौदा न्यूज | नपा उपाध्यक्ष को एक साल की जेल, 10 साल पुराने मामले में फैसला बरकरार

शिवराज सिंह चौहान का सीएम को आभार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गंजबासौदा क्षेत्र के विकास (Overall Development) के लिए उनकी मांगों को स्वीकार किया और कई विकास कार्यों को मंजूरी दी। उन्होंने इस क्षेत्र में बेतवा लिंक जैसी छोटी नदियों को जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा है।

हां हमें गर्व है हम भारतीय हैं- सीएम

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की बात की। उन्होंने कहा कि आज भारत का सम्मान दुनिया भर में बढ़ रहा है। हमें इस पर गर्व है कि हम भारतीय हैं। साथ ही, विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण की जय से कुछ लोग नाखुश होते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...गंजबासौदा में नंबर प्लेट पर हाईकोर्ट लिखी गाड़ी से लोकायुक्त पुलिस बनकर पहुंचे 3 युवक, बैंक मैनेजर से मांगे एक लाख, दो गिरफ्तार

अब तक बदले गए 69 नाम

मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले दो-तीन सालों में 69 शहरों और गांवों के नाम बदले हैं। पहले इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर किया गया था। होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम और नसरुल्लागंज का नाम भेरुंदा रखा गया। उज्जैन के मौलाना, जहांगीरपुर और गजनी खेड़ी के नाम भी बदले गए हैं। शाजापुर के 11 और देवास के 54 गांवों के नाम भी बदले गए हैं।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • गंजबासौदा न्यूज
  • वासुदेव नगर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग