आज फिर बिहार में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनावी प्रचार

Amresh Kushwaha | Oct 29, 2025, 08:33 IST
Share
mp-cm-mohan-yadav-schedule-today-29-october-bihar-election-campaign
mp-cm-mohan-yadav-schedule-today-29-october-bihar-election-campaign

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बिहार दौरे पर रहेंगे। यहां वे तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। साथ ही, कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 29 अक्टूबर को बिहार दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। यहां वे तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार करेंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...

नेताओं की जनसभाओं में शामिल होंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के कटोरिया, नाथनगर और आलमनगर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही, चुनावी प्रचार करेंगे और आगामी चुनाव के लिए रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान : कर्मचारियों के लिए बनेगा आयोग, सैलरी सहित समस्याएं होंगी दूर

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) के दिन की शुरआत भोपाल के अटल पथ से होगी। यहां वे रन फॉर साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम साइबर अपराध और सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया है।

पटना रवाना, फिर एक के बाद एक तीन सभाएं

कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 08:50 बजे भोपाल से पटना के लिए रवाना होंगे।

सीएम सुबह 11:30 बजे बिहार के बांका जिले के कटोरिया पहुंचेंगे, जहां पहली जनसभा होगी।

इसके बाद वे दोपहर 12:50 बजे भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर हाईस्कूल मैदानमें दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर को सीएम मोहन यादव ने दी 68 करोड़ की सौगात, बोले- समाज को साथ लेकर चलना ही हमारा मकसद

आलमनगर में आखिरी जनसभा

तीसरी और अंतिम सभा दोपहर 02:20 बजे मधेपुरा जिले के आलमनगर स्थित मध्य विद्यालय पुरैनी के बीआरसी खेल मैदान में होगी। सभा के बाद वे दोपहर 03:10 बजे पटना होते हुए भोपाल के लिए रवाना होंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे समीक्षा

सीएम मोहन यादव शाम 05:50 बजे भोपाल लौटेंगे और रात 9 बजे वे मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में मंच पर नारेबाजी को लेकर सीएम मोहन यादव बोले, गोलू भैया के नंबर बढ़ा रहे हो या घटा रहे हो

be indian-buy indian
be indian-buy indian

कब होगा बिहार विधानसभा चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का पहले ही ऐलान हो चुका है। चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। इस बार, बिहार की राजनीति में एनडीए और महागठबंधन के अलावा, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी एक तीसरी ताकत के रूप में उभरकर सामने आई है। यह चुनावी मुकाबला खासा रोचक होगा, जहां प्रमुख पार्टियों के बीच तगड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में अत्याधुनिक टेस्टिंग लैब का सीएम मोहन ने किया लोकार्पण, बोले- अब शुद्धता ही पहचान होगी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज