दही-मिश्री खाकर विदेश रवाना हुए मोहन यादव, निवेशकों से मिलेंगे

Siddhi Tamrakar | Nov 23, 2024, 10:04 IST
Share
cm mohan yadav tour
cm mohan yadav tour

मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को 6 दिन के विदेशी दौरे पर रवाना हुए। वे यूके और जर्मनी में निवेशकों से मुलाकात करेंगे। विदेश जाने से पहले शनिवार को सीएम ने भोपाल में उद्योगपतियों से संवाद कर सुझाव लिए।

भोपाल. मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को 6 दिन के विदेशी दौरे पर रवाना हुए। वे यूके और जर्मनी में निवेशकों से मुलाकात करेंगे। विदेश जाने से पहले शनिवार को सीएम ने भोपाल में उद्योगपतियों से संवाद कर सुझाव लिए। उद्योगपतियों के समूह ने उन्हें दही-मिश्री खिलाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम को निवेश का घड़ा सौंपा गया।

कार्यक्रम के मुताबिक सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार की शाम भोपाल से मुंबई के लिए उड़ान भरी। सोमवार को लंदन पहुंचेंगे। फिर 25 से 30 नवंबर तक यूके और जर्मनी में उद्योगपतियों से निवेश पर बात करेंगे।

सीएम बनने के बाद पहली विदेश यात्रा

सीएम अपने दौरे में फरवरी में राजधानी भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए विदेशी इन्वेस्टर्स को आमंत्रण देंगे। सीएम बनने के बाद मोहन यादव की यह पहली विदेश यात्रा है। उधर, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारियों का दल शुक्रवार को ही भोपाल से रवाना हो गया।

इन शहरों में रहेंगे

सीएम यूके के लंदन, बर्मिंघम, जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट जाएंगे। यूके में 120 और जर्मनी में 80 उद्योगपतियों से मुलाकात कर संवाद करेंगे। सरकार का फोकस आईटी, ईवी, ऑटो और फूड प्रोसेसिंग पर है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूके और जर्मनी में लाइनअप हो गया है।

24 से 27 नवम्बर तक यूके यात्रा पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 से 27 नवम्बर तक यूके यात्रा पर रहेंगे। सीएम यादव यहां ब्रिटिश सांसदों और व्यावसायिक प्रतिनिधियों से मीटिंग करेंगे। फ्रैंड्स ऑफ एमपी नेटवर्क विस्तार का कार्य भी किया जाएगा। प्रमुख उद्योगपतियों के साथ इन्टेरक्टिव सेशन राउंड टेबल मीटिंग और वन-टू-वन मीटिंग भी होगी। शहरी पुनर्विकास और प्रौद्‌योगिकी नवाचार में यूके की विशेषज्ञता का अध्ययन भी किया जायेगा।

27 से 30 नवम्बर तक जर्मनी की यात्रा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 से 30 नवम्बर तक जर्मनी की यात्रा के दौरान प्रमुख औद्‌योगिक शहर म्यूनिख और स्टटगार्ट के औद्‌योगिक केन्द्रों का भ्रमण करेंगे। वे फैसिलिटी एसएफसी एनर्जी, बेलॉचर और लैप ग्रुप जैसे अग्रणी संस्थानों के फेसलिटी सेंटर भी देखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जर्मनी में प्रमुख उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल मीटिंग करेंगे और प्रवासी भारतीयों को एमपी में निवास के लिये प्रोत्साहित करेंगे।

कलेक्टरों की मार्किंग कराएगी सरकार, गड़बड़ की तो जनवरी में होंगे बाहर

5 शहरों में रीजनल इन्वेस्टर समिट हो चुकी

सरकार का फोकस एमपी में बड़े स्तर पर निवेश लाने का है। अब तक प्रदेश के 5 शहरों उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर में रीजनल इन्वेस्टर समिट कर चुकी है। इसका अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सीएम मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद में जाकर भी उद्योगपतियों से मिल चुके हैं। अब तक करीब 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

आगे और अभी समिट लाइनअप

सरकार के प्रयासों का अच्छा फीडबैक आया है। अब यदि यह निवेश धरातल पर उतरता है तो एमपी विकास की नई उड़ान भरेगा। आगे वाले दिनों में नर्मदापुरम और शहडोल में रीजनल इन्वेस्टर समिट प्रस्तावित है। फिर भोपाल में फरवरी 2025 में निवेश की मेगा ड्राइव यानी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगी। इसकी भी अभी से बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • यूके
  • जर्मनी
  • cm mohan foreign tour
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच