रीवा में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3300 के पार, एमपी के किस शहर में क्या है नया रेट, देखें लिस्ट

Anjali Dwivedi | May 01, 2026, 12:12 IST
Share
MP commercial LPG cylinder price hike
MP commercial LPG cylinder price hike

मध्य प्रदेश में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपए तक महंगा हो गया है। रीवा में तो इसका दाम 3 हजार 323 रुपए के पार पहुंच चुका है। शादी-समारोहों के सीजन में गैस की कमी और बढ़ती कीमतों की वजह से होटल और रेस्टोरेंट्स में खाने के दाम भी 20% तक बढ़ सकते हैं।

मध्य प्रदेश में महंगाई की एक ऐसी लहर आई है जिसने व्यापारियों से लेकर आम आदमी तक के पसीने छुड़ा दिए हैं। दो महीने से जारी किल्लत के बीच कमर्शियलएलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

ताज्जुब की बात यह है कि रीवा जिले में यह सिलेंडर सबसे महंगा हो गया है। अब 3 हजार 323 रुपए में मिलेगा। सिर्फ 60 दिनों में ही सिलेंडर के दाम में 1248 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

MP के 5 बड़े शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम

शहरपहले अब
भोपाल20813074
इंदौर21863179
जबलपुर22973290
ग्वालियर23033296
उज्जैन22483241


हालांंकि अब के आंकड़े अनुमानित हैं। जबकि पहले के रेट गैस एजेंसी संचालक और ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार हैं।

रीवा में सबसे ज्यादा आग, भोपाल में थोड़ी राहत

मध्य प्रदेश के भौगोलिक और लॉजिस्टिक कारणों से अलग-अलग शहरों में कीमतों का अंतर साफ दिखाई दे रहा है। जहां रीवा में सिलेंडर 3 हजार 323 के शिखर पर है, वहीं सिंगरौली, सतना और नरसिंहपुर में इसकी कीमत 3 हजार 321 है।

कटनी, बालाघाट और पन्ना जैसे जिलों में भी दाम 3 हजार 320 के आसपास बने हुए हैं। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि राजधानी भोपाल में प्रदेश के मुकाबले सबसे कम रेट 3 हजार 74 है, जबकि इंदौर में ग्राहकों को 3 हजार 179 चुकाने होंगे।

इन जिलों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के सबसे ज्यादा रेट



MP Commercial LPG Cylinder Price Hik
MP Commercial LPG Cylinder Price Hik

शादियों का सीजन और 50% सप्लाई का संकट

यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब प्रदेश में जुलाई तक लगभग 20 हजार शादियां होनी हैं। एक तरफ मांग चरम पर है, तो दूसरी तरफ गैस कंपनियों द्वारा होटल और रेस्टोरेंट को जरूरत की केवल 50 प्रतिशत ही आपूर्ति दी जा रही है। कैटरर्स का कहना है कि जब काम ज्यादा है, तब गैस आधी मिल रही है और दाम दोगुने की ओर बढ़ रहे हैं।

आपकी थाली पर महंगाई का तड़का

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए अब पुराने रेट पर खाना खिलाना नामुमकिन हो गया है। भोपाल होटल एवं रेस्टोरेंट संघ का कहना है कि फरवरी तक जो सिलेंडर 1800 में मिल जाता था, वह अब तीन हजार के पार है।

जब गैस नहीं मिलती, तो मजबूरी में डीजल भट्टी और इंडक्शन का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिससे लागत और बढ़ जाती है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के मुताबिक, आने वाले दिनों में रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड में 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी तय है।

टेंट और कैटरिंग के बजट ने बिगाड़ा गणित

मध्य प्रदेश टेंट कैटर्स एसोसिएशन के मुताबिक, भगैस के दामों में इस सीधी बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर आम जनता के कार्यक्रमों पर पड़ेगा। यदि आप 500 लोगों के खाने का आयोजन कर रहे हैं और आपका बजट 5 लाख रुपए है, तो अब आपको 45 हजार से 50 हजार अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

वहीं कैटरर्स का तर्क है कि 5-10 प्रतिशत की बढ़ोतरी झेलना संभव था, लेकिन 50 प्रतिशत का इजाफा किसी भी तरह से न्यायसंगत नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें...

LPG की कीमत बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए हुआ महंगा

LPG Cylinder; एक मई से महंगा हो सकता है सिलेंडर, बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में भी बदलाव संभव

दो दुल्हन रसोई गैस मांगने पहुंची कलेक्ट्रेट, मानवीय आधार पर मिले दो कमर्शियल सिलेंडर

एमपी में शादियों पर गैस की मार, शादी का कार्ड दिखाए बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • एलपीजी गैस सिलेंडर
  • महंगाई
  • सिलेंडर के दामों में इजाफा
  • कमर्शियल सिलेंडर
  • कमर्शियल
  • गैस सिलेंडर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई