कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्ति विवाद के बाद पार्टी में गुटबाजी, अब पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कह दी ये बड़ी बात

Dablu Kumar | Sept 16, 2025, 11:35 IST
Share
congress gutwazi
congress gutwazi

एमपी कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दिग्गजों नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से अंदरखाने नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिग्गज नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के अंदर नाराजगी का माहौल है। कई सीनियर नेताओं के क्षेत्रों में उनकी राय के खिलाफ जिलाध्यक्षों की नियुक्ति ने भी असंतोष पैदा किया है।

अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पर हमला बोला है।

प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पर तंज

भोपाल में मीडिया से कमलेश्वर पटेल ने गुटबाजी को लेकर कहा कि गुटबाजी और प्रतिस्पर्धा हमेशा से रही है, लेकिन ऐसी गुटबाजी नहीं होनी चाहिए, जो जिम्मेदार लोग हैं। उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी से कहा कि उनका काम समन्वय बनाना है, न कि पार्टी बनने का। कमलेश्वर ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से यह भी निवेदन किया कि उन्हें खरगे जी और राहुल जी ने प्रदेश का महत्वपूर्ण पद दिया है और अब उन्हें सभी को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़िए... MP News: सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएम मोहन का एक्शन, 4 पटवारी समेत 6 सस्पेंड, इन अधिकारियों को नोटिस

उन्होंने एक उद्धरण का जिक्र करते हुए कहा- मुखिया मुख सों चाहिए, खान-पान को एक, पालै पोसै सकल अंग, तुलसी सहित विवेक। उन्होंने इसका मतलब समझाते हुए कहा कि यदि इस भावना के साथ काम किया जाए, तो थोड़ी बहुत प्रतिस्पर्धा और नाराजगी हो सकती है। लेकिन वह इतनी बड़ी नहीं होगी कि उसे सुलझाया न जा सके। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी के नेता इस समस्या का समाधान करेंगे।

ये भी पढ़िए...आज स्वदेशी मेले में जाएंगे सीएम मोहन यादव, रीवा दौरे पर रहेंगे उमंग सिंघार

ये भी पढ़िए...एमपी कांग्रेस ने की प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा की मांग, कार पर हमले और डकैती को बताई वजह

राहुल गांधी की बातों को किया गया दरकिनार

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए चलाए गए संगठन सृजन अभियान को लेकर कमलेश्वर पटेल ने कहा- संगठन सृजन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल की भावनाओं को दरकिनार करने की कोशिश की गई। जहां गड़बड़ियां हुई हैं, उनकी जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़िए...एमपी के मंत्री हैं मछली परिवार के मददगार... जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश को लेकर हाईकमान ने भी गड़बड़ियों को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने माना है कि गड़बड़ी हुई है। इस सारे मामले में हाईकमान को जानकारी है। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि जमीनी लोगों को मौका मिलना चाहिए। व्यापार करने वाले को मौका नहीं मिलना चाहिए। बता दें कि, मप्र में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर विवाद जारी है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • एमपी कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • हरीश चौधरी
  • मप्र में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति
  • कमलेश्वर पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती